scriptरिलीज से पहले रणवीर की ‘गली बॉय’ की कहानी का हुआ खुलासा, ये हैं वो दो रैपर जिनकी जिंदगी… | Ranveer singh Gully Boy based on Indian Rappers Naezy and Divine | Patrika News

रिलीज से पहले रणवीर की ‘गली बॉय’ की कहानी का हुआ खुलासा, ये हैं वो दो रैपर जिनकी जिंदगी…

locationमुंबईPublished: Jan 11, 2019 05:01:03 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह का लुक काफी अलग है। वह पहली बार आंखों में काजल लगाए नजर आए हैं।

ranveer singh alia bhatt

ranveer singh alia bhatt

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। पिछले साल दीपिका पादुकोण खुशियां बन उनके जीवन में आईं। उसके बाद उनकी फिल्म ‘सिंबा’ ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई के रिकॉर्ड कायम किए। वहीं अब उनकी फिल्म ‘गली बॉय’ काफी सुर्खियों में है। हाल ही में रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जोया अख्तर की इस फिल्म में वह एक रैपर की भूमिका में नजर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की कहानी मुंबई के स्लम से निकले दो रैपर्स पर बेस्ड है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ये फिल्म किसी की रियल लाइफ पर बनी हैं। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि ये मुंबई के दो टैलेंटेड रैपर्स की कहानी है। अगर वह ना होते तो शायद ये फिल्म कभी नहीं बनती। तो आइए हम आपको मिलाते हैं उन दो रैपर्स से…

Divine and Naezy

मुंबई के चॉल से निकले दो देसी रैपर्स:
फिल्म के टैगलाइन यानी ‘अपना टाइम आएगा’ से ही पता चलता है कि ये किसी देसी रैपर की असल जिंदगी की कहानी पर बनी होगी। ‘गली बॉय’ मुंबई की चॉल से निकले दो देसी रैपर्स Naezy और divine e की कहानी है। कोई भी सुने, तो उम्मीदों और प्रेरणा के पंख लागकर उड़ने लगे। बता दें कि Divine का असली नाम विवियन फर्नांडिस है जो कि मुंबई के स्लम एरिया जेबी नगर में रहते हैं। Naezy का पूरा नाम उर्फ नावेद शेख है। Divine साल 2011 में बीबीसी के Fire In The Booth Series रेडियो प्रोग्राम में शामिल होने वाले पहले इंडियन रैपर बने। लेकिन उन्हें सही पहचान तब मिली जब उन्होंने Naezy के साथ मिलकर ‘मेरी गली में’ रैप तैयार किया था। इससे पहले इनका सोलो रैप ‘जंगली शेर’ भी यूट्यूब पर हिट हुआ था।

 

ranveer singh Divine

फिल्म में आलिया का किरदार है दमदार:
‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह का लुक काफी अलग है। वह पहली बार आंखों में काजल लगाए नजर आए हैं। वहीं वह रैपर बनने की ख्वाहिश लिए रैप की दुनिया में तहलका मचाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट इसमें बुर्के में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस Kalki Koechlin भी जोरदार अंदाज में दिख रही हैं। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो