scriptदीपिका ने सरेआम किया खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड रणवीर ऐसे करते हैं रोमांस | Ranveer singh is Best kisser reveals Deepika Padukone | Patrika News

दीपिका ने सरेआम किया खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड रणवीर ऐसे करते हैं रोमांस

Published: Jan 22, 2018 03:23:33 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

दीपिका ने रणवीर को लेकर ऐसा खुलासा किया कि उसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे।

Ranveer singh and Deepika

Ranveer singh and Deepika

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के रोमांस के किस्से तो सभी जानते हैं। अब दीपिका ने रणवीर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल दीपिका ने रणवीर के रोमांस के तरीके को लेकर खुलासा किया है। दीपिका एक टीवी शो में गई थी, उस शो के दौरान उसने रणवीर को लेकर ऐसा खुलासा किया कि उसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शो के दौरान दीपिका ने सरेआम इस बात को स्विकारा कि रणवीर सिंह बेस्ट किसर हैं।

सोशल मीडिया पर दीपिका को जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह नेहा धूपिया के शो बीएफएफ का है। दीपिका इस शो में बतौर गेस्ट शामिल हुई थी। दीपिका के साथ उनकी बहन अनिष्का भी नेहा के शो पर पहुंची थी। बता दें कि रणवीर सिंह कई बार कह चुके हैं कि वे दुनिया के बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड हैं। एक अवॉर्ड शो के दौरान भी रणवीर ने दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया था लेकिन दीपिका ने कभी ऐसा नहीं किया। इस बार दीपिका ने सरेआम रणवीर के बारे में ऐसी बात बोली है। गौरतलब है कि हाल ही में रणवीर और दीपिका जब न्यू ईयर साथ में मनाने गए थे तो उनकी सगाई की चर्चाएं भी सामने आईं थीं।
वहीं रणवीर के परिजनों ने दीपिका को बर्थडे पर एक खूबसूरत साड़ी और एक महंगा नेकलेस भी गिफ्ट किया था। तब उन दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। खबरें आ रहीं थी कि दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं। हांलांकि अभी तक रणवीर या दीपिका में से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका में 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर इस प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों अक्सर साथ में नजर आने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो