script‘गली बॉय’ के गानों में अपनी आवाज देने के लिए रणवीर सिंह को 10 महीने तक करना पड़ा यह काम | Ranveer Singh learnt rap for 10 months for Gully Boy | Patrika News
बॉलीवुड

‘गली बॉय’ के गानों में अपनी आवाज देने के लिए रणवीर सिंह को 10 महीने तक करना पड़ा यह काम

फिल्म के एंथम गीत ‘अपना टाइम आएगा’ में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबईJan 17, 2019 / 08:09 pm

Mahendra Yadav

ranveer singh

ranveer singh

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे एक रैपर की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने रैपर बनने के लिए ट्रेनिंग ली है। फिल्म के एंथम गीत ‘अपना टाइम आएगा’ में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करने से पहले रणवीर ने रैपर डिवाइन और नेजी से 10 महीने तक ट्रेनिंग ली थी ताकि वह इसे बखूबी निभा सकें।

चार गानों में दी आवाज:
बता दें कि रणवीर ने फिल्म के चार गानों में अपनी आवाज दी है, जिसमें डिवाइन और नेजी का हिट रैप ‘मेरी गली में’ का रिक्रिएटेड वर्जन भी शामिल किया गया है। रणवीर ने सोचा कि अगर गानों को अपनी आवाज में गाएंगे तो वह अपनी इमेज को अधिक प्रामाणिकता दे सकते हैं।

'गली बॉय' के गानों में अपनी आवाज देने के लिए रणवीर सिंह को 10 महीने तक करना पड़ा यह काम

10 महीने तक ली ट्रेनिंग:
रणवीर ने अपने गायन अभ्यास के रूप में 10 महीने तक डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ट्रेनिंग ली। इन रैपर्स ने उन्हें यह समझाने में मदद की कि किन शब्दों पर जोर देना है और कैसे गायन को अधिक प्रभावशाली बनाना है। रणवीर सिंह ने बताया,’गानों के माध्यम से अपने चरित्र की भावनाओं को व्यक्त करना अत्यावश्यक था। मैं फिल्म में एक शांत किरदार निभा रहा हूं, जो अपने संगीत के जरिए अपना रोष जताता है।’

'गली बॉय' के गानों में अपनी आवाज देने के लिए रणवीर सिंह को 10 महीने तक करना पड़ा यह काम

14 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म:
रणवीर सिंह इस फिल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख्स की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘गली बॉय’ के गानों में अपनी आवाज देने के लिए रणवीर सिंह को 10 महीने तक करना पड़ा यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो