scriptअनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर रणवीर सिंह को आया गुस्सा, दे डाली थी धमकी | Ranveer Singh Lost His Cool At Fan Over Flirting With Anushka Sharma | Patrika News

अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर रणवीर सिंह को आया गुस्सा, दे डाली थी धमकी

Published: Jan 24, 2022 03:03:19 pm

Submitted by:

Archana Keshri

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी बेहद पॉपुलर और हिट रही है। 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात में एक साथ काम करने के बाद इस बात की चर्चा थी कि दोनों थोड़े समय के लिए रिश्ते में थे।

अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर रणवीर सिंह को आया गुस्सा, दे डाली थी धमकी

अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर रणवीर सिंह को आया गुस्सा, दे डाली थी धमकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर रणवीर ने बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, दिल धड़कने दो जैसी हिट फिल्में दी हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। आज भी दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। दोनों एक्टर्स अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं। एक वक्त था जब एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट किया करते थे। दोनों की जोड़ी को फैन्स का बहुत प्यार भी मिला। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था।
वैसे रणवीर जब भी रिलेशनशिप में रहे हैं, एक चीज हमेशा समान रही और वो है रणवीर कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड से किसी को फ्लर्ट करते नहीं देख पाते। ऐसा ही एक बार कुछ हुआ था जब रणवीर अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर नाराज हो गए थे। यहां तक उन्होंने उसे उसकी नाक तोड़ देने की धमकी दे डाली थी।

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की सक्सेस पार्टी के दौरान अनुष्का का फैन उनके साथ फ्लर्ट करने लगा था। इस फैन ने अनुष्का से कहा था कि वह उन्हें बहुत चाहता है और जब से उसने उनकी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ देखी है तब से वह उनका दीवाना है। पास में मौजूद रणवीर यह सबकुछ देख रहे थे। हालांकि अनुष्का इस मजाकिया बातचीत का आनंद ले रही थी, लेकिन पास बैठे रणवीर को इस बात पर बहुत गुस्सा आ गया। उन्होंने अपना आपा खो दिया और चिल्ला पड़े। रणवीर ने कहा- ‘अपनी जुबान संभालो। वो मेरी गर्लफ्रेंड है. तुम्हारी नाक तोड़ दूंगा’।

यह भी पढ़ें

वरुण धवन ने शादी की अपनी पहली सालगिरह पर शादी और हल्दी की अनदेखी फोटो की शेयर


इस घटना के काफी समय बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशन का कभी सीधे तौर पर खुलासा किया और ना ही ब्रेकअप का। मगर दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे हैं।

जहां अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी कर ली है, तो वहीं रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी से पहले अनुष्का और विराट के, वहीं दूसरी ओर रणवीर और दीपिका के भी अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं। दनों कप्लस ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया फिर शादी कर ली।

यह भी पढ़ें

वामिका की तस्वीरें वायरल होने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शेयर किया बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो