script

रणवीर सिंह ने ट्वीट कर पूछा – करूं क्या डायल नंबर?, नागपुर पुलिस ने दिया भयंकर जवाब

Published: Nov 07, 2019 03:25:24 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

रणवीर ने वोग इंडिया के लिए एक फोटोशूट कराया है
रणवीर के इस फोटो पर नागपुर पुलिस ने मजेदार ट्वीट किया

ranveer_singh_posts_what_is_mobile_number_nagpur_police_best_reply.jpg
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक्टिंग के अलावा अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपने अलग अंदाज के चलते वह अक्सर खबरों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उनकी चर्चा हो रही है।रणवीर सिंह ने ट्वीट पर एक फोटो शेयर किया था। रणवीर के इस ट्वीट पर नागपुर पुलिस ने मजेदार ट्वीट किया। दोनों का ये ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1192004660313214977?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने वोग मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया था। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में रणवीर रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं और साथ ही लैंडलाइन फोन अपने हाथ में लिए रिसीवर कान पर लगाए हुए है। इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘व्हाट इज मोबाइल नंबर? व्हाट इज योर स्माइल नंबर? व्हाट इस योर स्टाइल नंबर? करूं क्या डायल नंबर?’ जिसके जवाब में नागपुर पुलिस ने चुटकी लेते हुए जवाब में लिखा, ‘100’।
https://twitter.com/NagpurPolice/status/1192055773003517954?ref_src=twsrc%5Etfw
नागपुर द्वारा पोस्ट किए इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है। नागपुर पुलिस ने इस तरह का मजेदार रिप्‍लाई पहली बार नहीं किया है। इससे पहले चंद्रयान 2 को लेकर भी मजेदार ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, ”प्रिय विक्रम, कृपया प्रतिक्रिया दें, सिग्नल तोड़ने के लिए हम आपका चालान नहीं करेंगे।” 
वहीं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकंमिंग फिल्म 83 में काम कर रहे हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं वहीं इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत की कहानी को दिखाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो