22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / गणपति के दर्शन करने पहुंची रश्मिका मंदाना को पुलिस वाले ने किया गलत तरीके से टच, तेजी से वायरल हो रहा है Video

गणपति के दर्शन करने पहुंची रश्मिका मंदाना को पुलिस वाले ने किया गलत तरीके से टच, तेजी से वायरल हो रहा है Video

इन दिनों पूरे देश में गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई गणपति की भक्ति में लीन है। आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक गणपति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना यानी पुष्पा की श्रीवल्ली गणपति बप्पा के दर्शन करने लालबागचा पहुंची, लेकिन इस दौरान वो छेड़खानी का शिकार हो गईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 7 Sep 2022, 2:35 PM IST

rashmika mandanna was touched inappropriately

rashmika mandanna was touched inappropriately

हाल ही में रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो गणपति बप्पा के दर्शन करने लालबागचा पहुंची। पंडाल में हजारों की भीड़ थी। एक्ट्रेस एकदम आम लोगों की तरह भीड़ से गुजरते हुए मंदिर के मंच तक पहुंच ही रही थीं कि कुछ ऐसा हुआ जो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है की कैसे रश्मिका भीड़ में मशक्कत करते हुए बप्पा के दर्शन के लिए जा रही हैं, लेकिन इस दौरान वो छेड़खानी का शिकार हो जाती है।

भीड़ को चीरती हुए अदाकारा आगे बढ़ रही थीं। इस दौरान रक्षा के लिए वहां पुलिसर्मी मौजूद थे। भीड़ का फायदा उठाते हुए एक पुलिस वाले ने अदाकारा को गलत तरीके टच किया जो कैमरे में कैद हो गया। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस का गुस्सा फूट रहा है। कुछ लोग पुलिस पर सवाल कर रहे हैं।

हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने लालबागचा राजा के दर्शन किए, उनके पैरों में अपना सिर टिकाकर आशीर्वाद ग्रहण किया वहीं प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही पंडाल छोड़ा। रश्मिका मंदाना के साथ एकता कपूर भी मौजूद थीं, दोनों ने काफी समय तक वहां रहीं, वही पैपराजी को हंसते हुए पोज़ भी दिए।

आपको बता दें अब अदाकार हिंदी सिनेमा में एंट्री करने वाली हैं। एकता कपूर की इस फिल्म का नाम 'गुडबाय' है। इससे पहले वो अल्लू अर्जुन अभिनीत मेगा ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' में नज़र आई थीं। 'गुडबाय' में रश्मिका के साथ पावेल गुलाटी, नीन गुप्ता और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म को विकास बहल द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।