scriptप्रियंका ने सलमान को दिया बड़ा धोखा: शादी की वजह से नहीं बल्कि इस कारण छोड़ी फिल्म! | Real Reason why priyanka Refused to Salman Khan's Bharat Movie | Patrika News

प्रियंका ने सलमान को दिया बड़ा धोखा: शादी की वजह से नहीं बल्कि इस कारण छोड़ी फिल्म!

Published: Jul 29, 2018 03:58:48 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

प्रियंका ने निक से शादी करने के लिए यह फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि इसके पीछे वजह कुछ और है

Priyanka and Salman

Priyanka and Salman

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ने और निक जोनस से सगाई करने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में खबरें आई थीं कि प्रियंका ने सलमान की आगामी फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। साथ ही कहा जा रहा था कि प्रियंका ने यह बड़ा फैसला निक से शादी करने को लेकर किया है। अब इस मामले में एक नई खबर आ रही है कि प्रियंका ने निक से शादी करने के लिए यह फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि इसके पीछे वजह कुछ और है।

दूसरी फिल्म की शूटिंग जल्द करेंगी शुरू:
प्रियंका ने फिल्म ‘भारत’ तो छोड़ दी लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य फिल्म भी साइन की थी, वह उन्होंने नहीं छोड़ी है। बता दें कि प्रियंका ने सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ साइन की थी। अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त से शुरू करने जा रही हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका इस फिल्म के लिए 8 अगस्त से मुंबई में शूटिंग शुरू कर देंगी।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

फिल्म ‘भारत’ छोड़ने के पीछे ये है वजह:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका के अली अब्बास जफर की फिल्म छोड़ने के पीछे शादी वजह नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म ‘भारत’ में अपने किरदार की वजह से यह फिल्म छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान की फिल्म में उनका किरदार बहुत लंबा नहीं है और फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’में प्रियंका लीड रोल में हैं। वहीं सलमान की फिल्म में उनके साथ के एक्टर्स आम तौर पर साइड रोल्स में आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने फिल्म ‘भारत’ छोड़ी है।

प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे सलमान:

बता दें कि फिल्म ‘भारत’ को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब ऐन वक्त पर प्रियंका के फिल्म छोड़ने से बहुत सी मुश्किलें आ गई हैं। प्रियंका की जगह किसी दूसरी अभिनेत्री की तलाश और फिर उसकी डेट्स मैच करना मुश्किल काम है। अतुल ने प्रियंका के इस कदम को अनप्रोफेशनल कहा है। वहीं सलमान भी प्रियंका से काफी नाराज हो गए हैं। सलमान ने अब फैसला ले लिया है कि भविष्य में वे कभी भी प्रियंका चोपड़ा नाम की हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो