scriptरेखा हैं इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसः सोनाक्षी सिन्हा | Rekha is most stylish actress of Bollywood: Sonakshi Sinha | Patrika News

रेखा हैं इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसः सोनाक्षी सिन्हा

Published: Dec 07, 2015 04:46:00 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि रेखा स्टाइल के मामले में उनकी आदर्श हैं, पूरी इंडस्ट्री में रेखा जैसा कोई भी नहीं है

Sonakshi Sinha in shorts

Sonakshi Sinha in shorts

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वह है सोनाक्षी सिन्हा का। 

सोनाक्षी का कहना है कि रेखा स्टाइल के मामले में उनकी आदर्श हैं। उन्होंने कहा मेरे लिए स्टाइल आइकन रेखा जी हैं। इतने सालों से उन्होंने अपने स्टाइल को शानदार बना रखा है। अगर आपने उन्हें एक बार देखा है तो उन्हें कहीं भी देखकर पहचान सकते हैं, वह एक ग्रेट स्टाइल आइकन हैं।

बकौल सोनाक्षी स्टाइल का फैशन से कोई लेना-देना नहीं है, स्टाइल वह है जो आपके अंदर है और आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है। हर इंसान का व्यवहार और बात करने का लहजा अलग होता है। इसी तरह हर किसी का स्टाइल भी अलग होता है।

उनका कहना है कि साल 2015 में वह काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने बताया इस साल मैं टीवी शो करने में काफी व्यस्त थी। मैंने इस साल बहुत सफर भी किया। यह साल मेरे लिए काफी व्यस्त रहा। मैंने बहुत सारा प्रोफेशनल और पर्सनल काम किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो