scriptमुंबई को लेकर रेणुका शहाणे और कंगना के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर, यहां तक पहुंची बहस | Renuka Shahane and Kangana's war of tweets over Mumbai | Patrika News

मुंबई को लेकर रेणुका शहाणे और कंगना के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर, यहां तक पहुंची बहस

locationमुंबईPublished: Sep 04, 2020 06:22:18 pm

मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके POK ) संग किए जाने के चलते रेणुका शहाणे ( Renuka Shahane ) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangna Ranut ) को आड़े हाथों लिया है और इसके चलते शुक्रवार को ट्विटर पर इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच जंग छिड़ गई है……
 

Kangna Ranut

Kangna Ranut

मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके POK ) संग किए जाने के चलते रेणुका सहाणे ( Renuka Shahane ) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangna Ranut ) को आड़े हाथों लिया है और इसके चलते शुक्रवार को ट्विटर पर इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच जंग छिड़ गई है। रेणुका (Renuka ) ने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा, प्रिय कंगना ( Kangana ) , मुंबई वह शहर है जहां बॉलीवुड स्टार बनने का तुम्हारा सपना पूरा हुआ, ऐसे में इस बेहतरीन शहर के लिए आपसे इज्जत की उम्मीद तो की ही जा सकती है, जिस तरह से आपने मुंबई की तुलना पोओके संग की है, वह बेहद ही दुखद है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/KanganaTeam?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/renukash?ref_src=twsrc%5Etfw
अब कंगना इस ट्वीट के जवाब में लिखती हैं, प्रिय रेणुका जी, किसी सरकार के खराब प्रशासन की निंदा करना उस शहर की निंदा करने के बराबर कैसे हो गया? क्या आप भी खून के उन प्यासे गिद्धों की तरह मेरे मांस के टुकड़े के मिलने का इंतजार कर रही थी? आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।
https://twitter.com/ReallySwara/status/1301604533253013504?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SonuSood/status/1301562208308981761?ref_src=twsrc%5Etfw

इस पर रेणुका लिखती हैं, प्रिय कंगना, सरकार की निंदा करने की बात मैं समझती हूं, लेकिन मुंबई पोओके जैसा क्यों लग रहा है यह मुझे मुंबई और पाकिस्तान के बीच सीधे तौर पर एक तुलना की तरह से लगा। एक मुंबईकर होने के नाते तुम्हारा इस तरह से तुलना करना मुझे सही नहीं लगा। शायद तुमसे इतनी से बात का उम्मीद करना मेरी गलती है।

https://twitter.com/hashtag/EnoughIsEnough?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/deespeak/status/1301551144485810176?ref_src=twsrc%5Etfw

कंगना का इस पर जवाब आया, पोओके भी हिंदुस्तान है, सिर्फ सरकारें भिन्न हैं और यही इसे अलग बनाता है। शिवसेना के सांसद संजय राउत द्वारा कंगना को मुंबई वापस न लौटने की बात कहे जाने के बाद अभिनेत्री ने मुंबई और पीओके के बीच तुलना करने की यह टिप्पणी दीं। दरअसल, कंगना ने ट्वीट कर मुंबई और यहां की पुलिस की निंदा की थी, जिस पर राउत का यह बयान आया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो