scriptसलमान की भाभी से इस शख्स ने किया Miss Behave | renuka shahane complian to User comments on Twitter post | Patrika News

सलमान की भाभी से इस शख्स ने किया Miss Behave

locationमुंबईPublished: Feb 02, 2018 03:18:23 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

रेणुका शहाणे के ट्विटर पोस्ट पर एक यूजर ने किया भद्दा कमेंट, उसके खिलाफ हुआ पुलिस में केस दर्ज

renuka shahane

renuka shahane

लगातार सोशल मीडिया का ट्रेंट इतनी तेजी से बढ़ता जा रहा है कि मानों ये हमारी जिंदगी का हिस्सा सा बना गय हो। जहां एक ओर ये हमें तमाम खबरों से अपडेट रखता है वहीं इसके कई साइड इफेक्ट भी है। आए दिन मीडिया में किसी न किसे स्टार पर्सन के ट्रोल होने या उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स की खबरें आती रहती हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ है सलमान की भाभी यानी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे के साथ। उनकी एक पोस्ट पर एक यूजर ने बहुत ही भद्दा कंमेट किया। जिससे नाराज होकर रोणुका ने ट्रोल करने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि रेणुका ने कुछ दिन पहले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसपर एक यूजर ने बहुत ही बेतुका कमेंट किया। बात यही खत्म नही होती है उस यूजर ने न सिर्फ ट्विटर के पोस्ट पर घटिया कमेंट किया, बल्कि मैसेज के थ्रू उनसे भी बदतमीजी से बात की। इसबात से गुस्साई रेणुका ने उसके खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है।

 

सलमान की भाभी से इस शख्स ने किया Miss Behave

बापू को याद करते रेणुका ने किया पोस्ट :
आपको बता दें रेणुका ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर लिखा था कि, ‘आज के दिन 70 साल पहले निहत्थे महात्मा गांधी को 36 वर्षीय हत्यारे ने गोली मार दी थी। नफरत ने भले गांधी को मार दिया लेकिन उनकी विरासत नहीं मार पाई। भारत आज भी गांधी की धरती के तौर पर जाना जाता है। नफरत हार गई। बापू आपको शत-शत नमन।’ इसके बाद फिर क्या था यूजर्स के कमेंट आने शरु हो गए। उनमें से एक ने बेतुका कमेंट कर सारी हदें पार कर दिया।

 

सलमान की भाभी से इस शख्स ने किया Miss Behave

शहाणे ने मुंबई पुलिस और महिला आयोग से की शिकायत :
रेणुका ने इस यूजर के खिलाफ मुंबई पुलिस से ट्विटर पर ही शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही शहाणे ने मुंबई पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए लिखा कि वो इस यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहती हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस ने भी फौरन एक्शन लिया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इतने बावाल और कानूनी कार्यवाही के बाद भी यूजर अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आया और बेहुदे कमेंट करता चला गया। ट्विटर यूजर के खिलाफ रेणुका ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और आईटी अधिनियम के 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो