Republic Day 2025: अक्षय कुमार से अमिताभ तक, देशभक्ति में डूबे बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे मनाया गणतंत्र दिवस
Republic Day 2025: आज 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। उन्होंने भी ‘रिपब्लिक डे’ की शुभकामनाएं दी हैं।
Republic Day 2025: आज 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड सितारे देश भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में फैंस को ‘रिपब्लिक डे’ की शुभकामनाएं दी हैं।
अनुपम खेर, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी समेत फिल्म जगत के अन्य सितारों ने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “विश्व के सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! हैप्पी रिपब्लिक डे।” वीडियो में अभिनेता व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। अभिनेता ने वीडियो में मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ (1970) के गाने ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ को भी जोड़ा। गाने को गायक महेंद्र कुमार ने अपनी आवाज दी थी।
स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी भी है। We’re free today because of the sacrifices of yesterday. Let’s honor this freedom by our actions and take India to greater heights. Happy Republic Day! 🇮🇳 pic.twitter.com/jmI5REayFr
दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। हमारे देश के इतिहास में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, जब हमने खुद को औपनिवेशिक शासन के कानूनों से मुक्त किया और अपना संविधान स्थापित किया जिसका हम पालन करते हैं। इस दिन हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करते हैं। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने एक संप्रभु गणराज्य के लिए इस बदलाव को संभव बनाया। आप सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं।”
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।”
अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर हाथ में तिरंगा लिए अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारा संविधान: वह बंधन जो हमें एकजुट करता है, वह शक्ति जो हमें अजेय बनाती है। संविधान – हमारी पहचान, हमारा अभिमान।”