scriptरिया चक्रवर्ती जिम के बाहर हुईं स्पॉट, कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ यहां करने आती थीं वर्कआउट | Rhea Chakraborty spotted outside the gym after workout | Patrika News

रिया चक्रवर्ती जिम के बाहर हुईं स्पॉट, कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ यहां करने आती थीं वर्कआउट

locationनई दिल्लीPublished: Feb 01, 2021 10:43:32 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

रिया चक्रवर्ती को पैपराजी ने अपने कैमरों में किया कैद
भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ वर्कआउट करने पहुंची जिम

Rhea Chakraborty spotted outside the gym after workout

Rhea Chakraborty spotted outside the gym after workout

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) नए साल के साथ ही अपनी जिंदगी की भी नई शुरुआत कर रही हैं। बीते साल जो भी हुआ, उससे उबर कर रिया अब धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें फूल खरीदते हुए मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। अब सोमवार को एक बार फिर पैपराजी ने रिया चक्रवर्ती को अपने कैमरों में कैद किया।
भाई शौविक के साथ आईं नजर

रिया को वर्कआउट के बाद जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) भी नजर आए। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शौविक मीडिया के सामने थम्स अप करते हुए निकलते हैं। वहीं, रिया मीडिया से कोई बात नहीं करती हैं। वह मीडिया को एक्सक्यूज मी बोलकर अपनी कार में बैठ जाती हैं। दोनों बहुत जल्दी में जिम से बाहर आते हैं और अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं।
बदले की आग में झुलस रही हैं नोरा फतेही, बोलीं- मैं हमला करने के लिए सही समय का इंतजार करती हूं

https://twitter.com/hashtag/RheaChakraborty?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आखिरी बार दिखे सुशांत

ये वही जिम है, जहां सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और रिया चक्रवर्ती एक साथ वर्कआउट करने के लिए आया करते थे। लॉकडाउन से पहले आखिरी बार भी सुशांत को रिया के साथ इसी जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान वह मीडिया को पोज़ भी देते हैं।
क्या अनुष्का शर्मा के बाद अब दीपिका पादुकोण देंगी गुड न्यूज? इस तस्वीर को देख फैंस ने लगाया प्रेग्नेंसी का अनुमान

sushant_singh_rajput_rhea.jpg
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर मिला था। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड माना। लेकिन सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद सुशांत के केस सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई इस केस की अभी भी जांच कर रही हैं। वहीं, एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था। हालांकि दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जेल से निकलने के बाद से ही रिया और उनका परिवार धीरे-धीरे नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो