scriptमॉब लिचिंग दंगा और बदमाशी, 10 लोग एक आदमी को मार रहे हैं: ऋषि कपूर | Rishi kapoor Opens up about Mob lynching | Patrika News

मॉब लिचिंग दंगा और बदमाशी, 10 लोग एक आदमी को मार रहे हैं: ऋषि कपूर

Published: Jul 24, 2018 08:11:38 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा,’लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है।

Rishi kapoor

Rishi kapoor

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर विवादों मे रहते हैं। अब उन्होंने एक और मुद्दे पर अपनी बात रखी है। बता दें कि देशभर में बढ़ रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज कड़ी आपत्त‍ि जता चुके हैं। अब इस लिस्ट में ऋषि कपूर का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि ऋषि इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘मुल्क’को लेकर सुर्खियों में हैं। ऋषि कपूर ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा,’लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है। देश में इन दिनों ऐसी घटनाओं का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मॉब लिचिंग दंगा और बदमाशी है:
ऋषि कपूर ने कहा मॉब लिंचिंग क्या है,दरअसल एक आदमी से निपट लिया जाता है, लेकिन जब 10 लोग हो जाते हैं तो दादागीरी आ जाती है और 10 लोग एक आदमी को मार रहे हैं, ये दरअसल, दंगा और बदमाशी है।’

जो गलत है, वो गलत है:
साथ ही इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने लेफ्ट विंग और राइट विंग के नाम पर होने वाली राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘मेरे दादा पृथ्वीराज कपूर ने ‘पठान’ नाम का प्ले किया था, ये उन दिनों काफी सेक्युलर प्ले था। हमें हमारे परिवार ने ये सब सिखाया है। देखिए जो गलत है, वो गलत है, इसमें राइट विंग, लेफ्ट विंग ये वाली कोई बात नहीं है।’

पता नहीं जो पढ़ा वो सही है या जो चल रहा है वह:
ऋषि कपूर के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मौजूद थीं। बता दें कि इस फिल्म में ऋषि के साथ लीड रोल में तापसी पन्नू भी हैं। तापसी इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। तापसी ने कहा, ‘हमें पांचवीं क्लास से पढ़ाया जाता है कि भारत एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, इसके बाद जब हम असल दुनिया में दाखिल होते हैं तो दूसरी ही चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसे में समझ ही नहीं जाता है जो पढ़ा वो सही था या जो कुछ सामने चल रहा है, वह सही है।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो