scriptरितेश पांडे का नया धमाका, अपने सुपरहिट भोजपुरी गाने से मचा दी धूम | Ritesh Pandey's Bhojpuri song has become superhit. | Patrika News

रितेश पांडे का नया धमाका, अपने सुपरहिट भोजपुरी गाने से मचा दी धूम

locationनई दिल्लीPublished: Jun 05, 2020 04:08:42 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) हैं
इन सुपरस्टार्स में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) और निरहुआ (Nirahua) की धूम है

 Bhojpuri cinema superstar Ritesh Pandey

Bhojpuri cinema superstar Ritesh Pandey

नई दिल्ली। भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में इन दिनों एक्टर से कही ज्यादा सिंगर अपनी खास जगह बना रहे है। इनके गाने ना केवल सुने जा रहे है बल्कि सोशल मीडिया पर धूम मचा देते है फिर बात चाहे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), का हो ,या फिर पवन सिंह (Pawan Singh) और निरहुआ (Nirahua) की इन सुपरस्टार्स ने अपने भोजपुरी गानो से इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

अब इन्हीं सिंगर के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे (Bhojpuri cinema superstar Ritesh Pandey) भी अपनी खास जगह बना रहे हैं। रितेश पांडे ने बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है।

इन दिनों रितेश पांडे (ritesh pandey song viral) के गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उनके वीडियोज यूट्यूब पर काफी ज्यादा देखे व सुने जा रहे हैं। हाल ही में रितेश पांडे का एक गाना ‘पियवा से पहिले'(ritesh pandey song piyawa se pahile), सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 19 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके है। इस गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज से साफ पता चल रहा है कि रितेश के फैंस उनके आवाज के कितने दीवाने हैं। रितेश की फिल्में और म्यूजिक वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो जाते हैं।

बात करें भोजपुरी सिनेमा की इस इंडस्ट्री में तो इन दिनों भोजपुरी गानों फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स को अब रितेश पांडे भी टक्कर देने के लिए चुके है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो