script

रित्विक धंजानी बनें आई कैन डू दैट के विनर

Published: Nov 23, 2015 12:43:00 pm

टीवी एक्टर एंड होस्ट रित्विक धंजानी रिएलिटी शो आई कैन डू दैट के फर्स्ट सीजन के विनर बन गए हैं, उन्होंने यह ट्रॉफी कई प्रतिभागियों को हराकर अपने नाम किया है

Ritvik Dhanjani

Ritvik Dhanjani

मुंबई। टीवी एक्टर एंड होस्ट रित्विक धंजानी रिएलिटी शो आई कैन डू दैट के फर्स्ट सीजन के विनर बन गए हैं। रित्विक ने यह ट्रॉफी गुरमीत चौधरी, गौहर खान और मधुरिमा टुली को हराकर अपने नाम किया है।

आई कैन डू दैट अमरीकी सीरीज का भारतीय संस्करण है जिसकी मेजबानी बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर कर रहे थे। शो में प्रतिभागियों को विभिन्न टास्क के जरिए अपने कौशल को दिखाने की चुनौतियां दी गईं।

रित्विक को विनर की ट्रॉफी शो के होस्ट फरहान अख्तर ने भेंट की। रित्विक ने अपने टि्वटर अकाउंट पर ट्रॉफी के साथ फोटोज अपलोड कर लोगों को धन्यवाद कहा।

ट्रेंडिंग वीडियो