नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण काफी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर रिया अक्सर ही अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनका बोल्ड अंदाज काफी पसंद आता है। रिया भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रिया ने बीच किनारे से अपनी एक हॉट अंदाज में फोटो शेयर की है।
हॉट अंदाज में रिया सेन ने दिया पोज
रिया ने हॉट अवतार देखकर फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की है जिसमें वो बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। रिया ने अपने हाथ में एक सनस्क्रीन भी ले रखी हैं जिसे देखते हुए उनकी तस्वीर क्लिक की गई है।
BEACH BEAUTY 💥 @Ri_flect raises
— HOT 🔥 VILLA (@actresssmania) February 17, 2021
hotness quotient#RiyaSen #Beach #BikiniBeach pic.twitter.com/b8tOpUQ3PL
40 की उम्र में भी गजब की खूबसूरत दिखती हैं रिया सेन
फोटो में रिया का अंदाज इतना बोल्ड है कि कई यूजर्स उनकी खूबसूरती का राज भी पूछ रहे हैं। रिया की फोटो को अब तक लाखो लाइक्स मिल चुके हैं। 40 साल की उम्र में भी रिया गजब की फिट और यंग दिखाई देती हैं। रिया की ऐसी ही बोल्ड तस्वीरों से उनका इंस्टाग्राम भरा पड़ा है।
बॉलीवुड से रिया ने बनाई दूरी
बता दें कि रिया सेन को एक वक्त के बाद बॉलीवुड में बोल्ड और सेक्सी एक्ट्रेस का खिताब मिल गया था। उन्हें इसी तरह के रोल ऑफर होते थे जिस कारण उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।