बॉलीवुड

फिर मसीहा बने रोहित शेट्टी, इंडस्ट्री केे इन लोगों की करेंगे मदद

4 Photos
Published: August 06, 2020 12:22:57 pm
1/4

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी कोरोना संकट की शुरुआत से ही जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। पहले उन्होंने पुलिस और आम लोगों की मदद की।

2/4

अब रोहित ने इंडस्ट्री के दैनिक वेतनभोगियों और सिने कर्मियों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल, रोहित शेट्टी ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' में वर्तमान में प्रसारित हो विशेष संस्करणों से मिले पारिश्रमिक का एक हिस्सा इन सिने कर्मियों को देने का फैसला लिया है।

3/4

यह पैसा जूनियर कलाकारों, बैकग्राउंड डांसर्स, स्टंटमैन, लाइटमैन और श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। हाल ही रोहित शेट्टी ने शो के विशेष संस्करण की शूटिंग शुरू की थी। इस सीजन की शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी। इस सीजन में पिछले सीजन के चैंपियन भी एक्शन करते दिखाई देंगे।

4/4

इस सीजन में करण वाही, रिथविक धनजानी, हर्ष लिम्बाचिया, रश्मि देसाई, निया शर्मा, जैस्मीन भसीन, ऐली गोनी और जय भानुशाली शामिल प्रतियोगियों के रूप में नजर आ रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.