इस वीडियो से ही आप अदांजा लगा सकते हैं की शादी के बाद ये जोड़ा कितना खुश है। बता दें जहीर और सागरिका दोनों ही महाराष्ट्रीयन परिवार के ही हैं लेकिन सागरिका मराठी नहीं बोल पाती। जबकि जहीर काफी अच्छी मराठी बोलते हैं। यही वजह है की सागरिका की फैमिली जहीर को पसंद करते हैं।क्या आप जानते हैं की जब जहीर ने पहली बार अपने घरवालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्होंने सागरिका की फिल्म चक दे इंडिया की सीडी मंगाई और पूरी फिल्म देखी थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते को अपनी मंजूरी दी गई थी।
इसके अलावा बता दें सागरिका घाटगे और जहीर खान की शादी पिछले महीने 23 तारीख को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। इसके बाद क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से जुड़ी हस्तियों के लिए 27 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस खूबसूरत कपल की शादी के बाद कई पार्टियां हुईं, जिसमें दोनों के करीबियों ने शिरकत की थी। पिछले आईपीएल के दौरान जहीर खान ने सागरिका से सगाई की थी। जहीर ने अपनी सगाई का ऐलान ट्विटर के जरिए किया था। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सागरिका की उंगली में अंगुठी थी, और कैप्शन में जहीर ने एक प्यारा सा संदेश लिखा था।
जहीर खान की गिनती भारतीय क्रिकेट के उन प्लैयर्स में होती है जो की सफल तेज गेंदबाज हैं। इस समय इस समय आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल टीम के कप्तान हैं। वहीं सागरिका एक राजसी मराठा परिवार से हैं। उनके पिता कागल राजघराने से हैं। सीता राजे घाटगे उनकी दादी मां थीं, जो कि इंदोर के महाराज तुकोजीरावो होल्कर तीसरी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म चक दे से पहचाई बनाई है।