scriptसैफ ने अपने नन्हे तैमूर को क्यों कहा शराबी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान… | saif ali khan cute incident with taimur ali khan revealed video | Patrika News

सैफ ने अपने नन्हे तैमूर को क्यों कहा शराबी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

Published: Jan 13, 2018 04:41:43 pm

Submitted by:

Riya Jain

सैफ ने कहा, तैमूर काफी क्यूट हैं… ऐसा लगा जैसे कोई बच्चा शराब पीकर चल रहा हो..

taimur ali khan

taimur ali khan

इन दिनों अगर बॅालीवुड पर कोई राज कर रहा है तो वो हैं पटौदी खानदान के ये नन्हे चिराग। जी हां हम बात कर रहे हैं करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की। जिन्होंने अपने जन्म से ही अपनी फैन फॅालोइंग बना ली है। आज भारत का सबसे चर्चित चहरा बन चुके हैं तैमूर। हर कोई उनसे जुड़ी एक एक बात जानने के लिए उत्सुक रहता हैं। फिर वो चाहे उनका रुटीन जानना हो उनका चलना फिरना। उनके लोग इतने दीवाने है कि लगता है तैमूर को करीना और सैफ नहीं बल्कि पूरा भारत पाल रहा है। उसकी एक एक चीज पर पूरा भारत फिदा है।

बता दें अब ये नन्हे चिराग 1 साल के हो चुके हैं और अब घुटनों के बल चलना भी शुरू कर दिया है। हाल में तैमूर के पिता सैफ ने तैमूर की चलने की प्रेक्टिस को लेकर एक इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाया।

सैफ ने कहा, “तैमूर काफी क्यूट हैं। जब उन्होंने पहली बार अपने नन्हें-नन्हें पैरों से चलने की कोशिश की थी तो ऐसा लगा जैसे कोई बच्चा शराब पीकर चल रहा हो। ये पल हमारी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से हैं।”

आगे तैमूर को लेकर सैफ ने बताया कि, “तैमूर को लोग काफी पसंद करते हैं और उन्हें देखना चाहते हैं। हम भी अपनी तरफ से लोगों के बीच तैमूर की तस्वीरें और वीडियो डालते रहते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। पब्लिक प्लेस पर अगर कोई फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता है तो हम कभी मना नहीं करते।”

इसके अलावा सैफ ने ये भी बताया कि “तैमूर को आदाब, नमस्‍ते जैसी अदब की चीजें बखूबी करनी आती हैं। बातचीत में सैफ ने यह भी बताया कि नन्‍हे तैमूर को हम सब टिम कहकर बुलाते हैं।“

वैसे जहां आजकल सैफ अली खान तैमूर को लेकर अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हैं वहीं करीना भी कुछ कम नही हैं। हाल में बता दें एक मैगजीन इंटरव्यू के दौरान करीना ने तैमूर को लेकर एक खास बाक बताई। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि घर में तैमूर के डायपर कौन बदलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो