बॉलीवुड

Pics: इन फ्लॉप फिल्मों से सैफ ने डायरेक्टर्स और निर्माताओं को किया बर्बाद

5 Photos
Published: August 09, 2018 04:08:25 pm
1/5

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। इन्होंने अपने कॅरियर में कई हिट फिल्में तो की हैं मगर इसके साथ सैफ की कई फ्लॉप मूवीज भी रही हैं। इसमें उनकी पहली फ्लॉप मूवी 'एजेंट विनोद' है। यह डायरेक्टर श्रीराम राघवन के निर्देशन में साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ के अपोजिट एक्ट्रेस करीना कपूर ने काम किया था।

2/5

'गो गोवा गोन': डायरेक्टर राज निधिमोरु के निर्देशन में बनी फिल्म 'गो गोवा गोन' 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ ने लीड रोल अदा की थी। यह एक कॉमेडी मूवी थी। हालांकि इस मूवी ने कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाया और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

3/5

'बुलेट राजा' : एक्शन के जबरदस्त डोज से भरी फिल्म 'बुलेट राजा' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन तिगमांशु ढुलिया ने किया था। इसमें सैफ अपोेजिट सोनाक्षी सिंहा ने काम किया था। हालांकि यह फिल्म अपने एक्शन का जलवा बिखेर नहीं पाई थी। इसलिए यह भी फ्लॉप रही।

4/5

'हमशकल्स': कॉमेडी के भरपूर डोज से भरी यह फिल्म डायरेक्टर साजिद खान के निर्देशन में बनी थी। यह साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ के अलावा रितेश देशमुख ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।

5/5

'फैंतूम': डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'फैंतूम' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्शन का जबरदस्त डोज है। साथ ही मूवी में सैफ के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि यह फिल्म अपने एक्शन का जलवा बिखेरने में नाकामयाब रही थी और फ्लॉप हुई थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.