scriptसलमान ने जरूरतमंदों को दिए 4 करोड़ 80 लाख, तो भाईजान के जीजा नहीं रहे पीछे, कर रहे ऐसे मदद | Salman brother in law Atul Agnihotri helping the poor in lockdown | Patrika News

सलमान ने जरूरतमंदों को दिए 4 करोड़ 80 लाख, तो भाईजान के जीजा नहीं रहे पीछे, कर रहे ऐसे मदद

locationमुंबईPublished: Apr 08, 2020 05:49:48 pm

सलमान खान ने 16000 दैनिक वेतन भोगी मजदूरों के खाते में मदद के रूप में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए हैं। वहीं, उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

सलमान ने जरूरतमंदों को दिए 4 करोड़ 80 लाख, तो भाईजान के जीजा नहीं रहे पीछे, कर रहे ऐसे मदद

सलमान ने जरूरतमंदों को दिए 4 करोड़ 80 लाख, तो भाईजान के जीजा नहीं रहे पीछे, कर रहे ऐसे मदद

मुंबई। देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स आगे आकर गरीबों, असहाय लोगों और दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की हर संभव मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान ने 16000 दैनिक वेतन भोगी मजदूरों के खाते में मदद के रूप में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए हैं। वहीं, उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

सलमान ने जरूरतमंदों को दिए 4 करोड़ 80 लाख, तो भाईजान के जीजा नहीं रहे पीछे, कर रहे ऐसे मदद

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के अनुसार अतुल अग्निहोत्री 550 आदिवासी परिवारों और दैनिक वेतन भोगी लोगों को मदद कर रहे हैं। अतुल रोजाना ऐसे परिवारों को मदद करने पहुंचते हैं, उनको भोजन उपलब्ध करवाते हैं। सुनील ने गरीबों की मदद करते अतुल की फोटो-वीडियो भी शेयर किए हैं। इन फोटोज में अतुल लोगों को अंडे बांटते नजर आ रहे हैं।

सलमान ने जरूरतमंदों को दिए 4 करोड़ 80 लाख, तो भाईजान के जीजा नहीं रहे पीछे, कर रहे ऐसे मदद

आपको बता दें फिल्म इंडस्ट्री में करीब पांच लाख से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी मजदूर हैं। इन मजदूरों की मदद के लिए इंडस्ट्री ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। इनमें ऋितिक रोशन, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हृवी कपूर और कई अन्य फिल्म अभिनेता और निर्माता शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो