scriptसलमान ने ऐश्वर्या समेत इन एक्ट्रेसस को रातों रात बनवा दिया था स्टार | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान ने ऐश्वर्या समेत इन एक्ट्रेसस को रातों रात बनवा दिया था स्टार

6 Photos
6 years ago
1/6

बॉलीवुड में टाइगर कहे जाने वाले सलमान खान आसमान की बुलंदियों पर हैं। आज उनके चाहने वाले भी बहुत हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'रेस3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म ने बम्पर ओपनिंग की। साथ ही सलमान अपने चाहने वालों की किस्मत भी चमकाने में लगे रहते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई नगीने भी दिए हैं। जी हां हम उन एक्ट्रेसस की बात कर रहे हैं जिन्हें सलमान ने बॉलीवुड में जगह दिलाई। तो आइए जानते है उन एक्ट्रेसस नाम।

2/6

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। गौरतलब है कि ऐसा सलमान की ही बदौलत हुआ था। क्योंकि सलमान ने ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से सिफारिश करके ऐश्वर्या को फिल्म में कास्ट करने को कहा था। हालांकि सलमान और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की काफी खबरें आई थीं लेकिन इनका यह रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया।

 

3/6

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने हाल ही में फिल्म 'रेस3' में नजर आई थीं। अपनी एक्टिंग की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। बता दें कि वह फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान के बैकग्राउंड में डांस किया था। सलमान ने इस एक्ट्रेस को मूवी 'जय हो' से बड़े पर्दे पर उतारा था।

4/6

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में शुमार कटरीना कैफ को भी सलमान ने ही लॉन्च किया था। फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में कटरीना और सलमान की जोड़ी देखी गई थी। हालांकि बाद में दोनों के अफयेर की भी काफी खबरें भी आने लगी थीं। लेकिन यह अफेयर ज्यादा समय तक चल नहीं पाया।

5/6

जब एक्ट्रेस सोमी अली यूएसए से मुंबई आई थीं। तो सलमान खान ने उनकी बॉलीवुड तक के सफर में काफी मदद की थी। ऐसे में सोमी ने अपनी पहली फिल्म 'अंत' की थी। लेकिन कुछ ही फिल्में करने के बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

6/6

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। लेकिन इन्हें सलमान ने फिल्म 'दबंग' से इंडस्ट्री में एंट्री दिलाई। साथ ही सोनाक्षी ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में 'सन ऑफ सरदार' और 'आर राजकुमार' जैसी हिट फिल्में दी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.