script

सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था ‘सुल्तान’ का अपमान

locationमुंबईPublished: Aug 26, 2019 01:28:18 pm

सलमान के बारे में यह कहा जाता है कि वह दोस्ती और दुश्मनी पूरी शिद्दत से निभाते हैं। अब लगता है सलमान-अरिजीत का मनमुटाव दूर हो गया है।

सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था 'सुल्तान' का अपमान

सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था ‘सुल्तान’ का अपमान,सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था ‘सुल्तान’ का अपमान,सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था ‘सुल्तान’ का अपमान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) और सिंगर अरिजीत सिंह ( Arijit Singh ) के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। एक अवार्ड शो से दोनों के बीच सामने आई अनबन अब तक जारी थी। अब लगता है सलमान-अरिजीत का मनमुटाव दूर हो गया है। दोनों में सुलह का हिंट ‘द कपिल शर्मा’ शो से सामने आया है।

सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था 'सुल्तान' का अपमान
हाल में इस कॉमेडी शो पर विक्की कौशल और नोरा फतेही अपने म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’ के प्रमोशन के लिए आए थे। दिलचस्प बात ये है कि विक्की-नोरा पर फिल्माए इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। कपिल शर्मा शो के सीजन 2 के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अगर सलमान-अरिजीत के रिश्ते ठीक नहीं हुए होते तो ये प्रमोशन नहीं हो पाता। बता दें कि सलमान के बारे में यह कहा जाता है कि वह दोस्ती और दुश्मनी पूरी शिद्दत से निभाते हैं।
सलमान खान ने माफ कर दिया अरिजीत को! अर्वार्ड शो में किया था 'सुल्तान' का अपमान

कपिल शर्मा शो पर अरिजीत के गाने को प्रमोट होने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान अब उनके साथ अनबन को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

सलमान से पंगा लेकर आज भी पछताते हैं अरिजीत सिंह, कई बार मांगी माफी लेकिन नहीं पिघले भाईजान, ये था पूरा किस्सा

ऐसे आई रिश्तों में तल्खी

बात 2014 की है। एक अवॉर्ड शो में अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ सिंगर का अवॉर्ड मिला। मंच संचालन सलमान और रितेश देशमुख कर रहे थे। मजाक-मजाक में दोनों के बीच अपमानजनक भाषा का प्रयोग हो गया। इसके बाद ये मजाक असल में तल्खी का कारण बन गया। सलमान ने अपनी मूवी ‘सुल्तान’ से अरिजीत का गाना हटवा दिया। हालांकि अरिजीत ने इस मामले को लेकर सलमान से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी भी मांगी।

ट्रेंडिंग वीडियो