scriptसलमान को जेल से बॉलीवुड का खेल खतरे में, डूबेंगे 1000 करोड़ | salman khan black buck poaching case verdict bollywood 1000 crore loss | Patrika News

सलमान को जेल से बॉलीवुड का खेल खतरे में, डूबेंगे 1000 करोड़

Published: Apr 05, 2018 02:56:41 pm

Submitted by:

Amit Singh

अब सलमान के जेल जाने के साथ ही उनकी कई फिल्में अटक जाएंगी।

salman

salman

20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया है।इस मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा हुई है।कोर्ट में फैसले के दौरान सलमान की दोनों बहने अर्पिता और अलवीरा वहां मौजूद रहीं। साथ ही कोर्ट के बाहर हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी थी।उनके अलावा बाकी सह आरोपी सैफ अली खान , सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्‍बू को बरी कर दिया गया है।सलमान के खिलाफ आए इस फैसले से उनके फैन्स काफी मायूस है। इसके साथ ही बॉलीवुड में भी जैसे सन्नाटे का माहौल छा गया है। इस फैसले से बॉलीवुड को भी करोड़ो का नुकसान हो सकता है।

सलमान खान फिल्म जगत के सुपरस्टार हैं।जिस फिल्म को भी वह हाथ लगाते हैं,करोड़ो कमाती है। इन दिनों भी वह काफी प्रोजेक्टस में बिजी चल रहे थे। लेकिन अब अगर सलमान खान को ५ साल के लिए जेल जाना पड़ेगा तो साथ ही उनकी कई फिल्में अटक जाएंगी।
रेस 3
रेस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने करीब 250 करोड़ का कारोबार किया था। ‘रेस 3’ को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था। इस फिल्म में सलमान लीड रोल में है। फिल्म पर करोड़ों रुपए लगे हुए हैं। फिलहाल सलमान इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
भारत
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। अली के साथ सलमान पहले भी ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिन्दा है’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दें कि दोनों फिल्मों ने करीब 300-300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
दबंग 3

‘दबंग 3’ के निर्देशक प्रभूदेवा हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होने वाली थी। ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ दोनों ने ही काफी अच्छा कारोबार किया था। ‘दबंग ३’ के भी करीब 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने का अंदाजा लगाया जा रहा था।
किक 2
इस फिल्म में सलमान, जैकलीन के साथ नजर आने वाले थे। इस फिल्म के पिछले पार्ट को भी दर्शकों ने काफी पंसद किया था। यह फिल्म क्रिसमस 2019 में रिलीज होनी थी। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर करीब 250 करोड़ रुपए कारोबार करने का अंदाजा था।
जानें पूरा मामला
1998 में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ है’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 2 काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। यह मामला लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव का है। सलमान के साथ फिल्म से जुड़े और कलाकार भी इस मामले में आरोपी हैं। सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी से बातचीत के दौरान बताया कि उस रात सभी कलाकार जिप्सी कार में थे, सलमान खान वाहन चला रहे थे। हिरणों का झुंड देखने पर उन्होंने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिए थे। जब लोगों ने उन्हें देखा और उनका पीछा किया तो ये कलाकर मृत हिरणों को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद तलाशी में सलमान खान के कमरे से रिवॉल्वर और राइफल बरामद किए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो