scriptसलीम के इस नाजायज रिश्ते को कबूल नहीं किया था सलमान की मां ने…जाने कौन थी वो… | Patrika News
बॉलीवुड

सलीम के इस नाजायज रिश्ते को कबूल नहीं किया था सलमान की मां ने…जाने कौन थी वो…

6 Photos
6 years ago
1/6

सलमान अपने परिवारे से बेहद प्यार करते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं। तो आप इस बात से अंदाजा लगा ही सकते हैं कि वह अपनी मां से कितना प्यार करते होंगे। अनकी मां की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह यह तय नहीं कर पा रही थीं कि वह सलमान के पिता के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं या उसे वहीं खत्म कर दें।

2/6

सलमान के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन उनके पिता की जिंदगी एक गहरा राज कोई नहीं जानता। आपको बात दें कि सलमान के पिता सलीम खान की लाइफ स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। सलीम का जन्म इंदौर में हुआ था। सलीम के पूर्वज करीब 150 साल पहले अफगानिस्तान से आकर भारत में बस गए थे। सलीम ने जब होश संभाला तभी से वो हीरों बनने के ख्वाब देखने लगे थे।

3/6

फिर क्या था सलीम मुंबई आ गए। मुंबई आते ही उन्होंने हीरों बनने के लिए स्ट्रगल करना शुरू कर दिया। सलीम का करियर शुरू भी नहीं हुआ था। कि नजर एक ब्रह्मण लड़की से मिली और उन्हें अपना दिल दे बैठे। यह लड़की कोई और नहीं सलमान की मां सुशीला चरक थी। फिर क्या था दोनों ने 1964 में शादी कर ली। शादी के बाद सलमान की मां ने अपना नाम सुशीला से सलमा रख लिया।

 

4/6

सलीम और सलमा के शादीशुदा रिश्ते को अभी ज्यादा समय बीता भी नहीं था, सलीम का चक्कर किसी और से चलने लगा। यह लड़की कोई और नहीं बॉलीवुड की फेमस डांसर हेलन थीं। सलीम हेलेन के रिश्ते की भनक सलमान की मां को लग गई। फिर क्या बवाल तो होना ही था। वो दोनों के रिश्ते को कबूल करने को तैयार नहीं थी। बच्चे भी मां की तरफ ही थे। इसके बावजूद 1981 में सलीम खान ने हेलेन से शादी कर ली और अपने रिश्ते को एक नाम दिया।

 

5/6

सलीम एक शादी में गए थे जहां डायरेक्टर के. अमरनाथ की नजर सलीम खान पर पड़ी। उन्हें सलीम किसी हीरो से कम नहीं लगे। फिर क्या था अमरनाथ उनके पास गए और उन्हें तुरंत अपने ऑफिस में बुलाया। उन्होंने सलीम को 400 रुपए सैलरी पर नौकरी पर रख लिया। शुरुआत में सलीम को छोटे-मोटे रोल मिले।

 

6/6

यह बात बहुत कम लोग जातने हैं कि हेलन की अपनी कोई औलाद नहीं है। सलीम की पहली बीवी से उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सलमान बड़े हैं उसके बाद अरबाज, सोहेल और अलविरा हैं। सलीम खान और हेलेन ने एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम अर्पिता खान है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.