PHOTOS: धड़क की सक्सेस के बाद ईशान खेल रहे फुटबॅाल, एम एस धोनी दे रहे मैच खेलने में साथ
सलमान ने बनाया कॅरियर
बताया जाता है कि सलमान ने हिमेश का कॅरियर बनाने में काफी मदद की थी। हिमेश ने 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के साथ संगीतकार के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद हिमेश ने ‘तेरे नाम’, ‘बॉडीगॉर्ड’ और ‘प्रेम रतन धन पाओ’ जैसी सलमान की फिल्मों में भी संगीत दिया।
साल 1993 से 2016 के बीच इतनी बार सलाखों के पीछे गए संजय, ऐसी कटती थी जेल में रातें…
सबसे हिट एल्बम हिमेश के नाम
बता दें, हिमेश का पहला एल्बम ‘आप का सुरूर’ आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश ने अब तक अपने कॅरियर में तकरबीन 700 गाने गा चुके हैं। वहीं करीब 120 गानों को कम्पोज किया है।
हाल ही में रचाई शादी
हाल ही में हिमेश अपनी शादी के कारण काफी चर्चा में रहे थे। बता दे कि हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर सबके चौंका दिया। दोनों ही करीब 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।फेमस सिंगर ने अपनी पहली पत्नी से अपना 22 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए दूसरी शादी की है।