scriptभाईजान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 70 घर बनवाने का वादा किया पूरा | Salman khan help for poor people actor announced for rebuild house | Patrika News

भाईजान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 70 घर बनवाने का वादा किया पूरा

locationमुंबईPublished: Aug 30, 2020 12:03:34 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

भाईजान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 70 घर बनवाने का वादा किया पूरा

सलमान खान

सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनवाने का वादा पूरा कर दिया है। दरअसल अभिनेता सलमान खान ने फरवरी में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए घर बनवाने का वादा किया था। जो पूरा होने जा रहा है।
अभिनेता ने एक कंपनी की मदद से महाराष्ट्र के एक गांव के उन लोगों के लिए घर बनवाने का वादा किया था जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उस दौरान सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा था। ***** मैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव को गोद लेकर ईमानदार और नेक कार्य करने के लिए एलान ग्रुप को बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं”
उनकी पहल के बाद अब इस गांव में घर बनने का काम शुरू हो गया है। हाल ही महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटील ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 70 बाढ़ प्रभावित घरों का काम शुरू हो गया है, साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में सलमान खान का भी जिक्र किया है और भूमि पूजन की भी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
https://twitter.com/yadravkar/status/1298224931201675265?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो