scriptVIDEO : इस काम में सलमान खान को बॉलीवुड में कोई भी नहीं दे सकता है टक्कर, एक ही वार में… | salman khan not a good acotor he is also a good Archery | Patrika News

VIDEO : इस काम में सलमान खान को बॉलीवुड में कोई भी नहीं दे सकता है टक्कर, एक ही वार में…

locationमुंबईPublished: Jan 05, 2019 09:09:19 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

इस दिनों सलमान फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं।

salman khan

salman khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर सलमान खान एक बेहतरीन एक्टर हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी हिट फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं। उनके साथ काम करने का सपना हर कोई देखता है। सलमान ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं नए कलाकारों को फिल्मों में काम दिलाने के पीछे भी उनका बड़ा योगदान रहा है। बता दें कि सलमान न सिर्फ फिल्मों में बल्कि एक और काम में काफी माहिर हैं। इन दिनों सलमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे…

View this post on Instagram

‪Bullseye! #SalmanKhan playing Archery in Goa! 😍‬

A post shared by Salman Khan (@salmankhanfanclub) on

Actor salman khan

जहां सलामन अपने डांस, एक्टिंग और हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं वहीं उनके अंदर एक और हुनर भी है। सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह तीरंदाजी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनका निशाना कितना सटीक है। शायद आज तक किसी को भी उनके इस हुनर के बारे में पता नहीं होगा। उनका निशाना देख एक बार को आप भी दंग रह जाएंगे।

Bollywood Actor salman khan

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस दिनों वह फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में कैटरीना की जगह पहले प्रियंका चोपड़ा को एप्रोच किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद कैटरीना को लीड रोल के लिए साइन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो