scriptविरुष्का का पैचअप कराने वाले सलमान रिसेप्शन में नहीं होगे शामिल, क्या हैं नाराज? पढ़े पूरी खबर | salman khan not coming in virat kohli anushka sharma mumbai reception | Patrika News

विरुष्का का पैचअप कराने वाले सलमान रिसेप्शन में नहीं होगे शामिल, क्या हैं नाराज? पढ़े पूरी खबर

Published: Dec 22, 2017 03:14:33 pm

Submitted by:

Riya Jain

जहां मुंबई की रिसेप्शन पार्टी में पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री शामिल होगी वहीं इस पार्टी में सलमान खान नजर नहीं आएंगे…

virat kohli and anushka sharma

virat kohli and anushka sharma

कल दिल्ली के ताज होटल में भारतीय क्रिेकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॅालीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शाही अंदाज में रिसेप्शन पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। यहां तक की पार्टी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बधाई देने के लिए शामिल हुए। खेर ये रिसेप्शन पार्टी तो दिल्ली की थी। 26 दिसंबर को मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी।

 

इस पार्टी में पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री शामिल होने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पार्टी में सलमान खान नहीं आने वाले। बताया जाता है की वो सलमान खान ही हैं जिन्होंने विराट और अनुष्का के मुश्किल दिनों में उनका साथ दिया था। आपको याद होगा कुछ वक्त पहले विराट और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें चरण सीमा पर थी। कहा जा रहा था की ये रिश्ता अब टूटने वाला है। ये उन दिनों में हुआ था जब अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ सुल्तान फिल्म के शूट्स में व्यस्त थी।

उस वक्त अनुष्का अंदर से काफी टूट चुकी थी। सलमान से बात शेयर करने के बाद ही विराट और अनुष्का के बीच सब ठीक हुआ। ऐसे में अनुष्का और विराट दोनों ही भाईजान को काफी मानते हैं। पर ये क्या सलमान तो अनुष्का विराट को शादी की बधाई देने भी नहीं पहुंच रहे।

अरे! घबराइए मत, दरअसल 27 दिसंबर को आने वाले अपने बर्थेडे की वजह से देश से बाहर होंगे इसलिए वो मुंबई रिसेप्शन में नहीं आ पाएंगे। उनका पार्टी में ना रहना यकीनन विराट अनुष्का को काफी खटकेगा। लेकिन भाईजान की दुआएं हमेशा ही जोड़े के साथ रहेंगी।

इसके अलावा मुंबई की रिसेप्शन में जहीर खान , कपिल देव , आशीष नेहरा और युवराज सिंह रिसेप्शन में आ सकते हैं। मौजूदा टीम के खिलाड़ी श्रीलंका के साथ मैच की वजह से दिल्ली रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो