scriptनन्हें पठान को पसंद आया सलमान का ब्रेसलेट, गोद में उठाते ही लगे खींचने | Patrika News
बॉलीवुड

नन्हें पठान को पसंद आया सलमान का ब्रेसलेट, गोद में उठाते ही लगे खींचने

5 Photos
6 years ago
1/5

सलमान खान को बच्चों से बहुत प्यार है। वह अक्सर अपने भांजे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। दबंग सलमान बच्चों के आगे बिल्कुल नरम पड़ जाते हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को आईपीएल के फाइनल में देखने को मिला।

2/5

आईपीएल के फाइनल के दौरान सलमान खान और अनिल कपूर ने क्रिकेटर इरफान के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया। साथ ही सलमान नन्हें पठान यानी इरफान पठान के बेटे के साथ मस्ती करते भी नजर आए।

3/5

इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान नन्हें पठान को सलमान का ब्रेसलेट पसंद आ गया। वह सलमान के हाथ से बार बार ब्रेसलेट खींच रहा था।

4/5

सलमान खान और अनिल कपूर कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते भी नजर आए। दरअसल वे यहां अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

5/5

इसके साथ ही उन्होंने नन्हें पठान के साथ खूब मस्ती भी की।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.