scriptसोने से पहले बिस्तर पर ये काम करते हैं सलमान खान, जान कर रह जाएंगे हैरान… | salman khan reveals about his personal life in kapil sharma new show | Patrika News

सोने से पहले बिस्तर पर ये काम करते हैं सलमान खान, जान कर रह जाएंगे हैरान…

locationमुंबईPublished: Dec 07, 2018 05:30:14 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

कपिल ने अपनी शादी से पहले शो का पहला एपिसोड शूट कर लिया है। शूट के दौरान कपिल ने सलमान से कई सारे मजेदार सवाल पूछे।
 

salman khan

salman khan

बॉलीवुड सुल्तान यानी सलमान खान, कपिल शर्मा के शो पर बतौर पहले गेस्ट बन कर नजर आने वाले हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के नए शो के शूट पर सलमान अपने पिता सलीम खान और भाई अरबाज खान, सौहेल खान के साथ पहुंचे। इस दौरान कपिल ने सलमान और उनके परिवार वालों से काफी मजेदार सवाल किए। बातचीत के दौरान सलमान ने एक मजेदार बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया की वह सोने से पहले क्या करते हैं।

salman khan

बता दें कि कपिल ने अपनी शादी से पहले शो का पहला एपिसोड शूट कर लिया है। शूट के दौरान कपिल ने सलमान से कई सारे मजेदार सवाल पूछे। वहीं सलमान ने भी मजाकिया अंदाज में उनके सभी सवालों का जवाब दिया। शो के दौरान जब कपिल ने सलमान से पूछा कि वह बिस्तर पर जाने से पहले क्या करते हैं। क्या वह भी आम आदमी की तरह इधर-उधर करवटें बदलते और दिनभर के बारे में सोचते हैं।

कपिल के इस सवाल का जवाब सलमान ने हां में दिया। उन्होंने कहा स्वीकार किया की वह सोने से पहले बिस्तर पर बहुत सोचते हैं। सोचते-सोचते रात गुजर जाती है और सुबह हो जाता है। ऐसे कई और सवाल इस शो के दौरान पूछे गए।

salman khan

ऐसा पहली बार देखा गया है की जब सलमान अपने पिता के साथ किसी शो में पहुंचे। बता दें कि इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसलिए शो का पहला एपिसोड भी सलमान खान, अरबाज खान और सलीम खान के साथ ही शूट हुआ है। पहले एपिसोड के लिए कपिल के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक और रोशेल राव ने भी शूटिंग की।

ट्रेंडिंग वीडियो