शेरा, सलमान से सालाना वसूलते हैं 2 करोड़
शेरा को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वे पिछले 25 साल से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान, शेरा को खुद को सिक्योर रखने की एवज में उन्हें सालाना 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम देते हैं। यानी महीने शेरा को 16 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी मिलती है।
जब तक जिंदा हूं भाई के साथ ही हूं
एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था कि मैं भाई जान सलमान के साथ आखिरी सांस तक रहूंगा। जब तक जिंदा हूं, मैं भाईजान के साथ हूं। उनके इस इंटरव्यू से साबित होता है कि शेरा, सलमान की बहुत इज्जत करते हैं।
25 साल से सलमान के साथ परछाई की तरह हूं
गौततलब है कि पिछले साल नंवबर में शेरा को सलमान के साथ काम करते हुए 25 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर शेरा ने लिखा था, ’25 साल हो गए हैं। मैं मालिक सलमान खान के साथ परछाई की तरह हूं, लेकिन आज भी उनके औरा को देखकर मैं उनका फैन हो जाता हूं।’
बेटे का नाम रखा ‘टाइगर’
शेरा के एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने ‘टाइगर’ रखा है। सलमान, टाइगर को अपना भतीजा मानते हैं। खबरें हैं कि सलमान, टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैंं। शेरा ना केवल सलमान की सिक्योरिटी गार्ड बल्कि उनके क्लोजफ्रेंड के भी काफी नजदीक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर यूलिया वंतूर, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडिस जैसे क्लोजफ्रेंड के साथ तसवीरें हैं।
दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल लेते हैं 80 लाख
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बॉडीगार्ड जलाल की सैलरी का भी हाल ही खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने जलाल को 2017 में 80 लाख रुपए एक साल के दिए थे। लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को मिलने वाले 2 करोड़ रुपए से ये बहुत कम हैं। शेरा को महीने के 16 लाख मिलते हैं। वहीं जलाल को महीने 6.6 लाख रुपए ही मिलते हैं।