scriptHoli 2024: मुस्लिम होने के बावजूद होली से लेकर दिवाली तक मनाते हैं ये सितारे | Salman khan to aamir khan these muslim bollywood actor celebrate holi | Patrika News
बॉलीवुड

Holi 2024: मुस्लिम होने के बावजूद होली से लेकर दिवाली तक मनाते हैं ये सितारे

होली में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारे तक रंगों के रंग में डूबे रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो मुस्लिम होने के बाद भी धूमधाम से होली सेलिब्रेट करते हैं।

मुंबईMar 23, 2024 / 04:23 pm

Swati Tiwari

muslim who celebrate holi 2o24

मुस्लिम होने के बावजूद होली मनाते हैं ये सितारे

Holi 2024 होली एक ऐसा त्योहार हे जिसमें लोग सारे गिले शिकवे भूलकर एक साथ होली खेलते हैं। होली रंग और प्रेम का त्योहार है। ये किसी एक मजहब या धर्म तक सीमित नहीं है। ये त्योहार पूरे देश का है। बॉलीवुड का एक बहुत फेमस गाना है ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं’। ऐसा ही नजारा होली के दिन हर जगह देखने को मिलता है। होली के दिन आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारे तक रंगों के रंग में नजर आते हैं। बॉलीवुड में होली की पार्टी का लोग लंब समय से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो मुस्लिम होने के बाद भी धूमधाम से होली मनाते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम आमिर खान का है। आमिर खान को होली का त्योहार बहुत पसंद है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि आमिर का जन्म भी होली के दिन हुआ था।

सलमान खान होली पर अपने पूरे परिवार के साथ जमकर होली खेलते हैं। इस दिन सलमान खान होली की पार्टी रखते हैं जिसे वो अपने करीबियों के साथ इंजॉय करते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने बच्चों के साथ हर साल सेलिब्रेट करते हैं। इस मामले में उनकी बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस होली के त्योहार पर खूब मस्ती करती हैं।
यह भी पढ़ें

20 साल बड़े शादीशुदा एक्टर के साथ लिव इन, 16 साल की उम्र में छोड़ा घर, ऐसे मिली थी पहली फिल्म

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ होली सेलिब्रेट करते हैं। एक्टर होली के अलावा गणपति पूजा जैसे कई त्योहार बहुत धूमधाम से मनाते हैं।

होली का त्योहार बॉलीवुड स्टार फरहान अख्त को खूब भाता है। होली में हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह फरहान अख्तर भी होली की पार्टी में खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Holi 2024: मुस्लिम होने के बावजूद होली से लेकर दिवाली तक मनाते हैं ये सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो