सलमान खान के साथ-साथ ऐसे कई एक्ट्रेस है जो यूजर्स के निशाने का शिकार हुए है और इनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में लगातार गिरावट आती हुई देखी गई है। जिनमें से फिल्म डायरेक्टर और निर्माता करण जौहर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी इनमें शामिल है। आइए, देखते हैं इन 5 दिनों में किसके कितने इंस्टा फॉलोअर्स घटे हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म हिट होते ही एक्ट्रेस दर्शको की पहली पंसद बन चुकी थी। लेकिन जिस उडान पर दर्शकों ने इस एक्ट्रेस को उठाया था उसी के साथ इनका स्तर अब नीचे आ गया है। एक हफ्ते पहले आलिया के इंस्टा फॉलोअर्स 48.3M थे जो अब घटकर 47.3M बचे हैं।
इसी तरह से सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय दर्शको को काफी पसंद आया था और इसी के चलते यूजर्स इन्हें बार बार देखना भी पसंद करते थे। लेकिन सुशांत सिंह की मौत के बाद लोग इस एक्ट्रेस से काफी नाराज हो चुके है जिसका परिणाम यह हुआ कि एक हफ्ते पहले इस एक्ट्रेस केइंस्टा फॉलोअर्स 18.6M थे अब घटकर 18.4M हो गए हैं।
वहीं, दूसरी ओर करण जौहर भी यूजर्स का शिकार हुए है वो 330K इंस्टा फॉलोअर्स के साथ डाउन हो चुके हैं, जबकि सोनम कुपूर को 170k इंस्टा फॉओअर्स का नुकसान हुआ है। बता दें, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उनकी मौत का कारण सुशांत सिंह पिछले 6 महीने काफी परेशान चल रहे थे। क्योकि उनके हाथ से एक नही बल्कि सात फिल्में छीन ली गई थी।एक्टर के डिप्रेशन में जाने और फिर सुसाइड करने की वजह बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बताया जा रहा हैं। जिनमें बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गजों का नाम शामिल है। जिसे लोग इन सितारों को सोशल मीडिया पर लगातार अपने निशाने पर ले रहे हैं।