scriptTwitter से जुड़े सलीम खान, भागवत के समर्थन में किया Tweet- भारत माता की जय | Salman's father Salim Khan makes debut on Twitter: Reiterates Bhagwat's 'Bharat Mata Ki Jai' statement | Patrika News

Twitter से जुड़े सलीम खान, भागवत के समर्थन में किया Tweet- भारत माता की जय

Published: Mar 30, 2016 03:54:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

सलमान ने ट्विटर पर जुडऩे के लिए पिता का स्वागत किया है। सलीम खान का Twitter हैंडल है @luvsalimkhan

salim khan

salim khan

मुंबई। सुपरस्टार सलाम खान के पिता अभिनेता, पटकथा लेखक सलीम खान ने भी अपना Twitter खाता खोल लिया है। सलमान ने इसके लिए पिता का स्वागत किया है। सलीम खान का ट्विटर हैंडल  ‘luvsalimkhan’ है। वह मंगलवार से इस सोशल साइट पर जुड़ गए हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के आने का स्वागत करते हुए Tweet किया, आपसे प्यार है डैड, Twitter  पर स्वागत है। 

सलीम ने अपने पहले तीन Tweet मशहूर लेखक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी भारत माता की जय पर किए हैं। सलीम ने लिखा, मोहन भागवत ने कहा है कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना चाहिए, जिसमें लोग खुद भारत माता की जय कहें। सलाम भागवत साहब! काफी लोग गर्व से कहते हैं कि वे बदले नहीं हैं। इसका मतलब है कि वे विकसित नहीं हो रहे। सलीम ने एक अन्य Tweet में कहा, बदलाव ही विकास है। भारत माता की जय -सलीम खान। सलमान ने भी अपने पिता के Tweets को साझा किया है।




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो