scriptTere Naam में सलमान की हिरोइन का बदल गया है लुक, लेटेस्ट PHOTO देख हैरान हो जाएंगे आप | Salman's heroine's look has changed in Tere Naam,watch latest photo | Patrika News

Tere Naam में सलमान की हिरोइन का बदल गया है लुक, लेटेस्ट PHOTO देख हैरान हो जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2022 07:03:56 pm

Submitted by:

Manisha Verma

फ़िल्म ‘Tere Naam’ में भूमिका चावला को ‘निर्जरा’ के किरदार में देखा गया था। उनके इस किरदार की प्रशंसा भी बोहोत हुई थी। उनका मासूम सा चेहरा लोगों को पसंद आया था। लेकिन भूमिका की लेटेस्ट फ़ोटो देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा हैं।

bhumika.jpg
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान की फ़िल्म 2003 में आयी ‘Tere Naam’ बॉक्स ऑफ़िस पर हिट हुई थी। इस फ़िल्म में सलमान ख़ान ने ‘राधे’ का रोल निभाया था। वहीं एक्ट्रेस भूमिका ने ‘निर्जला’ का रोल निभाया था। भूमिका ने इस फ़िल्म में अपनी मासूमियत और अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायी थी।हालांकि इस फ़िल्म के बाद भूमिका को ज़्यादा फ़िल्मों में काम करने का मौक़ा नहीं मिला। लेकिन तेरे नाम फ़िल्म में उनकी एक्टिंग की सराहना लोग आज भी करते हैं।
फ़िल्म ‘तेरे नाम’ को 18 साल से ज़्यादा हो चुका हैं। इतने लंबे समय के बाद एक्ट्रेस का भी लुक बदल गया हैं। इस फ़िल्म में भोली भाली दिखने वाली लड़की अब बेहद ही ख़ूबसूरत और बोल्ड हो गई हैं। उनकी इस नई तस्वीर को देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा हैं कि ये वही निर्जला हैं। जिनकी मासूमियत देख लाखों लोग उनके दीवाने हो गए थे। हालांकि अभिनेत्री का लुक पहले से और भी ज़्यादा ख़ास हो गया हैं। अभिनेत्री अपने लुक को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं।
भूमिका चावला की एक लेटस फ़ोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह बोट पर बैठे एन्जॉय करते दिख रही हैं। भूमिका का यह लुक काफ़ी शानदार हैं। भूमिका अपने इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पिक देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह वही भूमिका हैं। जिन्होंने अपनी मासूमियत से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायी थी।
आपको बता दें कि फ़िल्म ‘तेरे नाम’ के भूमिका में ‘निर्जरा’ के किरदार में देखा गया था। लोगों ने उनकी अदाकारी को ख़ूब सराहा भी था। फ़िल्म तेरे नाम के बाद भूमिका सलमान के साथ ही ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में भी दिखी थी। इस फ़िल्म में भी भूमिका की अदाकारी को काफ़ी ज़्यादा पसंद किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो