scriptसलमान के घर के चक्कर काट रही है एक्स गर्लफ्रेंड संगीता | Sangeeta Bijlani reached at Salman's home after verdict | Patrika News

सलमान के घर के चक्कर काट रही है एक्स गर्लफ्रेंड संगीता

Published: May 08, 2015 01:31:00 pm

सलमान को जब सजा सुनाई गई तो कई सितारे समेत उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता भी सलमान के घर पहुंची

Sangeeta Bijlani

Sangeeta Bijlani

मुंबई। 2002 के हिट एंड रन केस में 5 साल की सजा के फैसले के बाद सलमान को जमानत मिल गई है। सलमान की इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन की पूर्व पत्नी और सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी उनके साथ खड़ी हैं।

जब सलमान को जेल की सजा सुनाई गई तो कई सितारे उनके घर पहुंचे, इन्हीं में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता भी खुद को रोक नहीं पाई। वे सलमान के घर गई और उनकी फैमिली से बात की। सलमान और संगीता का अफेयर 80 के दशक में शुरू हुआ था, जब सलमान बॉलीवुड के नवोदित एक्टर थे और संगीता उस वक्त मिस इंडिया चुनी गई थी। कुछ फिल्में करने के बाद संगीता सलमान को डेट करने लगी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और उनका ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप के बाद संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ शादी कर ली। जब दोनों की शादी में खटास आई तब सलमान ने संगीता का साथ दिया। संगीत आज भी सलमान और उनके परिवार के करीब हैं। 80 के दशक में दोनों ने एक साथ एक एड में भी काम किया था। सलमान की गर्लफ्रेंड्स में संगीता इकलौती ऎसी एक्ट्रेस है जो सलमान के साथ किसी विज्ञापन में नजर आई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो