script

संजय की बहनों को फूटी आंख नहीं भाती थीं मान्यता, 10 साल बाद इस कारण पिघला दिल…

Published: Jun 26, 2018 09:09:11 am

Submitted by:

Riya Jain

बता दें संजय ने साल 2008 में मान्यता के साथ तीसरी शादी की थी। पर क्या आप जानते हैं संजय की बहनें (प्रिया दत्त और नम्रता दत्ता) मान्यता को बिलकुल पसंद नहीं करती थीं।

sanjay dutt and manyata dutt marriage controversy

sanjay dutt and manyata dutt marriage controversy

बॅालीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव के साथ गुजरी है। जल्द ही उनकी कहानी पर आधारित फिल्म संजू रिलीज होने वाली है। ऐसे में हर कोई संजय दत्त की कहानी जानने को बेताब है। बता दें संजय ने साल 2008 में मान्यता के साथ तीसरी शादी की थी। इस शादी के बाद संजय की जिंदगी में ठहराव देखने को मिला। पर क्या आप जानते हैं संजय की बहनें (प्रिया दत्त और नम्रता दत्ता) मान्यता को बिलकुल पसंद नहीं करती थीं।

sanjay dutt and Manyata Dutt
जी हां, कहा जाता है शादी के बाद मान्यता ने कई बार उनकी बहनों से रिश्ता ठीक करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने मान्यता को इस घर की बहू मानने से इनकार कर दिया। साल 2009 में मान्यता ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘ मैंने अपनी तरफ से दोनों संग रिश्ते को सुधारने की बहुत कोशिश की, लेकिन मैं अकेले कितना कर सकती हूं? मैं भी इंसान हूं।’ मान्यता पर इल्जाम लगाया जाता था कि उनकी वजह से संजय और उनकी बहनों के रिश्ते में दरार आ गई। इस पर मान्यता ने बताया, ‘मैं उनमें से नहीं हूं जो पब्लिक में किसी के बारे में भला-बुरा बोले। मेरी परवरिश ऐसे नहीं हुई है।’
sanjay dutt and Manyata Dutt

मान्यता को नापसंद करने के कारण संजय और उनकी बहनों के बीच भी दूरियां आ गईं थी। लेकिन जब साल 2010 में मान्यता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था उसके बाद प्रिया और नम्रता का दिल पिघल गया। बच्चों के जन्म के बाद बहनों और मान्यता के बीच हालात धीरे-धीरे ठीक होने लगे। इस साल फरवरी में संजय और मान्यता ने अपनी शादी के 10 साल सेलिब्रेट किए। इस मौके पर उनकी दोनों बहनें भी मौजूद थीं।

 

sanjay dutt
गौरतलब है कि संजय पर बनने जा रही बॅायोपिक ‘संजू’ 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त के रोल में हैं।

IIFA 2018: अर्जुन संग स्टेज पर आग लगाने पहुंची कृति सेनॉन, ‘तूने मारी एंट्रियां…’ पर किया जबरदस्त डांस

ट्रेंडिंग वीडियो