scriptसंजय दत्त ने 60 साल की उम्र में इस अभिनेत्री को बनाया अपनी 309 नंबर की गर्लफ्रेंड, नाम जान आपके भी उड़ जाएंगे होश | sanjay dutt on kriti sanon could easily be my 309th girlfriend | Patrika News

संजय दत्त ने 60 साल की उम्र में इस अभिनेत्री को बनाया अपनी 309 नंबर की गर्लफ्रेंड, नाम जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

locationमुंबईPublished: Dec 04, 2019 09:29:06 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

संजय अपनी जिंदगी के बारे में बात करते नजर आएंगे। वे जेल जाने के दौरान वाले स्ट्रगल के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही कपिल अभिनेता से उनकी 308 गर्लफ्रेंड के बारे में बात…

sanjay dutt

sanjay dutt

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर चर्चा में हैं। संजू बाबा के अलावा इस मूवी में अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस सप्ताह रिलीज होने जा रही है। मूवी फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में जुड़ी हुई है। इसी कड़ी में फिल्म की स्टारकास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाली है। कपिल के साथ सभी ने जमकर मस्ती की।
sanjay dutt
शो के दौरान संजय अपनी जिंदगी के बारे में बात करते नजर आएंगे। वे जेल जाने के दौरान वाले स्ट्रगल के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही कपिल अभिनेता से उनकी 308 गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते दिखे। संजय कहते है अभी भी अपनी गर्लफ्रेंड्स के नंबर पर काउंट रखते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि उनकी जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है। पानीपत की को-स्टार कृति सेनन के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा कि वो उनसे काफी इंप्रेस हैं। और कृति 309 वीं गर्लफ्रेंड बन सकती हैं। उनका ये जवाब सुन सभी जोर से हंसने लगते हैं।
Kriti Sanon
फिल्म ‘पानीपत’ को आशुतोष गोवारिकर ने बनाया है। आशुतोष की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। इस मूवी का बजट 70 करोड़ होने का अनुमान है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन कपूर की ये पीरियड ड्रामा पहले दिन 8 करोड़ का कारोबार कर सकती है।
Kriti Sanon
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो