script

संजय राउत ने उठाया सवाल, कहा- अंकिता ने Sushant को क्यों छोड़ा था? इसकी भी जांच होनी चाहिए

Published: Aug 09, 2020 05:32:46 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक अजीबोगरीब बात कही है। दरअसल, संजय राउत का कहना है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत को क्यों छोड़ा था, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

sanjay_raut.jpg

sanjay raut

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर राजनीति भी गहराती जा रही है। सुशांत की मौत की जांच में महाराष्ट्र पुलिस की नाकामी के बाद अब शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक अजीबोगरीब बात कही है। दरअसल, संजय राउत का कहना है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत को क्यों छोड़ा था, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए सुशांत के ब्रेकअप पर सवाल उठाए हैं। संजय रावत ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं। पहली अंकिता लोखंडे और दूसरी रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया। लेकिन जिस पर अब आरोप लग रहे हैं रिया, वह सुशांत के साथ थीं। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए कि किस वजह से अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को छोड़ा था। यह जानकारी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए।’
संजय राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने सुशांत के उनके पिता के साथ रिश्तों के बारे में कहा कि सुशांत के उनके पिता संग रिश्ते अच्छे नहीं थे। सुशांत के पिता गुमराह किया गया था जिसके बाद उन्होंने मुंबई की घटना की एफआईआर बिहार (Bihar) में दर्ज करवा दी। इसके अलावा संजय रावत ने इस बात पर भी जोर दिया कि सुशांत का मर्डर नहीं हुआ था बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी। उन्होंने कहा कि कई लोग बिना किसी सबूत के मर्डर घोषित कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस की जांच आत्महत्या के एंगल से कर रही थी। हालांकि सुशांत के परिवा वालों का जब सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद कई बातें सामने निकल कर आ रही हैं। हालांकि अब इस केस की कमान सीबीआई ने संभाल ली है। ऐसे में सुशांत के परिवार के अलावा पूरे देश को इंसाफ की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो