scriptSANJU BOX OFFICE COLLECTION: पहले वीकेंड ‘संजू’ ने की जबरदस्त कमाई, 100 करोड़ का आकड़ा किया पार | sanju box office collection day 3 | Patrika News

SANJU BOX OFFICE COLLECTION: पहले वीकेंड ‘संजू’ ने की जबरदस्त कमाई, 100 करोड़ का आकड़ा किया पार

Published: Jul 02, 2018 02:00:16 pm

Submitted by:

Amit Singh

फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षक इस फिल्म को काफी पंसद कर रहे हैं।

sanju

sanju

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर स्टारर मूवी ‘संजू’ सिनेमाघरो में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षक इस फिल्म को काफी पंसद कर रहे हैं। फिल्म ने जहां पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपए कमा लिए, वहीं पहले वीकेंड को इस मूवी ने 46.71 करोड़ रुपए कमा लिए है।

 

https://twitter.com/hashtag/Sanju?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Sanju?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
sanju

कहानी
‘संजू’ की कहानी संजय दत्त की जिंदगी को पेश करती है। ‘संजू’ को अपनी कहानी लिखवानी है और वह इस काम का जिम्मा एक जर्नलिस्ट को सौंपता है, और फिर अपनी जिंदगी के बारे में परत दर परत बातें बताता जाता है। ड्रग्स से जंग, मां का जिंदगी से जाना, आर्म्स एक्ट, जेल, मुंबई बम विस्फोट और पिता के साथ रिश्ता। ये सारी बातें फिल्म में आती जाती हैं। राजकुमार हिरानी ने बहुत ही सावधानी के साथ कहानी को गढ़ा है, और फिल्म में अधिकतर उन्हीं बातों को पेश किया है जिसके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। राजकुमार हिरानी का फोकस ड्रग्स से जंग और संजू बाबा आतंकी नहीं है, इसी बात पर ज्यादा रहा है।

 

sanju

विदेशी राइटर बनी अनुष्का शर्मा
‘संजू’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी संजय दत्त के यरवदा जेल जाने से 1 महीने पहले शुरू होती है। फिल्म में संजय अखबार में छपी हेडलाइन से परेशान हो चुके हैं। वह चाहते है कि उनकी सही कहानी को लोगों तक पहुंचाया जाए। वहीं फिल्म में एक विदेशी राइटर बनी अनुष्का शर्मा संजय की कहानी को अपने नजरिए से बताना शरू करती हैं। बस यहीं से शुरू होती है संजय दत्त की ‘संजू’ की कहानी।

 

sanju

फिल्म की स्टारकॉस्ट
फिल्म में एक और खास बात दिखाई गई है कि किस तरह संजय ड्रग एडिक्ट बने और फिर उस दलदल से कैसे बाहर निकले। किस तरह उनके परिवार वालों के साथ ही उनके दोस्तों ने उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। फिल्म के स्टारकॉस्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दिया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, जिम सरभ, परेश रावल, मनीषा कोईराला भी अपने काम को ईमानदारी से करते नजर आते हैं।

sanju
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो