scriptसान्या मल्होत्रा को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं ये अभिनेता, कही ये बड़ी बात | Sanya Malhotra as the best actress says Nawazuddin Siddiqui | Patrika News

सान्या मल्होत्रा को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं ये अभिनेता, कही ये बड़ी बात

locationमुंबईPublished: Feb 26, 2019 07:16:20 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

उन्होंने कहा कि सान्या बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके अलावा वह काफी मच्योर और धैर्य वाली ….

Sanya Malhotra

Sanya Malhotra

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर Nawazuddin Siddiqui , Sanya Malhotra को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं। नवाजुद्दीन की इस वर्ष फिल्म ‘Thackeray’ प्रदर्शित हुई जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। नवाज जल्दी ही फिल्म ‘फोटॉग्राफ’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। नवाज से जब सान्या मल्होत्रा के काम के बारे में पूछा गया तो बस फिर क्या था, वह उनकी तारीफ करते थके नहीं।

Sanya Malhotra

उन्होंने कहा कि सान्या बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके अलावा वह काफी मच्योर और धैर्य वाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी एक्ट्रेस उन्होंने आज तक नहीं देखी। उन्होंने जब सान्या की पहली फिल्म ‘दंगल’ देखी थी, तभी उन्हें लगा था कि वह बेहतरीन एक्ट्रेस बनेंगी। फिल्म ‘फोटॉग्राफ’ मुंबई में एक स्ट्रगल फोटॉग्राफर की कहानी है।

Sanya Malhotra

इसमें फोटोग्राफर अपनी दादी के दबाव में आकर एक अजनबी लड़की से शादी कर लेता है। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर और तमाम ट्विस्ट को सहेजने वाली कहानी है यह फिल्म। फिल्म को ‘बर्लिन फिल्म फेस्टिवल’ में भी दिखाया गया था जहां इसे खूब पसंद किया गया था। फिल्म आगामी 15 मार्च को रिलीज होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो