scriptSapna Choudhary के डांस के दीवाने हुए लोग, 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है Video | Sapna Choudhary dance video goes viral 12 million people watched | Patrika News

Sapna Choudhary के डांस के दीवाने हुए लोग, 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है Video

locationनई दिल्लीPublished: May 12, 2020 06:21:13 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

वीडियो में डांस क्वीन सपना (Sapna Choudhary) ‘गजबन पानी ले चाली’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके हर स्टेप पर लोग खुद को ताली बजाने से रोक नहीं पा रहे हैं।

sapna_choudhary.jpg

Sapna Choudhary Dance Video

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचना की मोहताज नहीं हैं। अपने दम पर उन्होंने आज करोड़ो लोगों का दिल जीता है। कई पाबंदियों के बावजूद सपना ने हार नहीं मानी और आज वह एक स्टार बन चुकी हैं। सपना की देशभर में करोड़ों में फैन फोलोइंग है। उनके डांस के लोग दीवाने हैं। यही वजह है कि उनका हर गाना हिट जाता है। अब हाल ही सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना ने अपने डांस में महफिल में चार चांद लगा दिए हैं।
सपना चौधरी का यह वीडियो पुराना है, लेकिन लॉकडाउन के बीच यह एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में डांस क्वीन सपना ‘गजबन पानी ले चाली’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके हर स्टेप पर लोग खुद को ताली बजाने से रोक नहीं पा रहे हैं। सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को करीब 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
https://youtu.be/Q3GX2BNZXcg
सपना का डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं। इसके साथ ही सपना का हर वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो जाता है। ये उनके डांस का ही कमाल है। आपको बता दें कि सपना ने अपने करियर की शुरूआत एक हरियाणवी डांसर के तौर पर की थी। शुरूआत में उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। वह आगे बढ़ती गईं। सपना ने उस वक्त भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने ‘बिग बॉस 11’ (Big Boss 11) में हिस्सा लिया था। इसके बाद सपना ने अपना बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। वह फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में नजर आई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो