scriptपठानी सूट में तैमूर के आगे फीके पड़े पापा सैफ, देखें तस्वीरें | See Pics: Taimur Ali Khans Nawabi style in pathani suit | Patrika News

पठानी सूट में तैमूर के आगे फीके पड़े पापा सैफ, देखें तस्वीरें

locationजयपुरPublished: Aug 28, 2017 02:05:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

जब भी तैमूर की कोई तस्वीर सामने आती है, वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगती है…

taimur ali

taimur ali

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर की क्यूट नेस को कोई जवाब नहीं है। यह भी कम दिलचस्प नहीं कि जितनी सुर्खियां तैमूर बटोर रहे हैं, उतनी चर्चा तो किसी सुपरस्टार की भी नहीं हो रही है। हर रोज वो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। नवाब परिवार तैमूर की शानो-शौकत पर जितना खर्चा कर रहा है, उससे कहीं ज्यादा तैमूर की चर्चा हो रही है। यदि हम यह कहें कि सोशल मीडिया पर स्टार किड्स में वो सुपरस्टार हैं, तो कोई गलत नहीं होगा। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब भी तैमूर की कोई तस्वीर सामने आती है, वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगती है।

खैर, अब तैमूर अपनी एक नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो पठानी सूट पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि सैफ को पठानी सूट काफी पसंद है और बिल्कुल अपने पापा की तरह ही तैमूर भी पठानी सूट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनके सामने तो उनके पापा सैफ भी फीके नजर आ रहे हैं।

अब तो बॉलीवुड के गलियारे में ऐसी बातें भी होने लगी हैं कि तैमूर ने लोकप्रियता में अपने अम्मीजान करीना और अब्बूजान सैफ को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको क्या लगता है। आखिर क्यों लोग तैमूर को इतना पसंद कर रहे हैं, जबकि इससे पहले लोगों को तैमूर नाम पर ही आपत्ति थी। आप हमें कमेंटबॉक्स पर अपनी राय दे सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो