script‘बाजीगर’ में Sridevi बनती हिरोइन, Shah Rukh Khan के कारण अब्बास मस्तान को बदलनी पड़ी कास्टिंग! | shah rukh khan baazigar director abbas mastan wanted to cast sridevi | Patrika News

‘बाजीगर’ में Sridevi बनती हिरोइन, Shah Rukh Khan के कारण अब्बास मस्तान को बदलनी पड़ी कास्टिंग!

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2020 05:54:24 pm

Submitted by:

Neha Gupta

बाजीगर (Baazigar) के डायरेक्टर अब्बास मस्तान श्रीदेवी (Sridevi) को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कारण बदलना पड़ा था मन
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और काजोल (Kajol) ने निभाया था लीड एक्ट्रेस का रोल

Shah Rukh Khan and Sridevi

Shah Rukh Khan and Sridevi

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए हैं। फिर चाहे वो रोमांटिक हो, सीरियस हो या फिर निगेटिव रोल्स। शाहरुख बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जिन्होंने निगेटिव रोल करने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई और वो इसमें सफल भी साबित हुए। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाए थे। हम बात कर रहे हैं शाहरुख की सुपरहिट फिल्म बाजीगर (Baazigar) की जिसने उन्हें एक अलग ही पॉपुलैरिटी दिलाई। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है।

n.jpg

खबरों की मानें तो बाजीगर के डायरेक्टर अब्बास मस्तान (Abbas Mastan) फिल्म में श्रीदेवी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। उस दौर में श्रीदेवी (Sridevi) का करियर बुलंदियों पर था, वो टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। अब्बास मस्तान श्रीदेवी से डबल रोल कराने की सोच रहे थे लेकिन फिर उन्होंने अपना मन बदल लिया। दरअसल अब्बास मस्तान को लगा था कि श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार के सामने पर्दे पर कहीं शाहरुख को रोल फीका ना लगे इसलिए उन्होंने इस विचार पर अपनी राय बदल लीं। बाद में बाजीगर के लिए शिल्पा शेट्टी और काजोल को कास्ट किया गया।

b.jpg

शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी की शुरुआत इसी फिल्म से हुई थी। दोनों की साथ में पहली फिल्म बाजीगर ही थी। दर्शकों को फिल्म पसंद आने के साथ ही इसके गाने भी बेहद भाए। फिल्म के सभी गानों ने सुपरहिट सॉन्ग की लिस्ट में जगह बनाई। बता दें कि उस दौर में शाहरुख ने बाजीगर के अलावा डर और अंजाम में भी निगेटिव किरदार निभाया था। आजकल लॉकडाउन में शाहरुख अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही कोरोना संकट में लोगों की मदद में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो