scriptअमिताभ—अनिल के बाद अब शाहरुख का पुतला भी लगेगा मैडम तुसाद संग्रहालय में | Shah Rukh Khan's Wax Statue To Add Stardust To Madame Tussauds Delhi | Patrika News

अमिताभ—अनिल के बाद अब शाहरुख का पुतला भी लगेगा मैडम तुसाद संग्रहालय में

Published: Mar 13, 2018 06:45:08 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

शाहरुख का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में 23 मार्च को लगाया जाएगा

Shahrukh khan

Shahrukh khan

अमिताभ बच्चन , अनिल कपूर के बाद अब शाहरुख खान भी उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनका मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इससे कुछ महीने पहले ही सनी लियोनी का पुतला लगाने का अनाउंसमेंट किया गया था। शाहरुख का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में 23 मार्च को लगाया जाएगा। एक बयान के मुताबिक, इसमें शाहरुख अपनी सिग्नेचर पोज (दोनों हाथ फैलाए हुए) में नजर आएंगे। अन्य प्रतिष्ठित मशहूर हस्तियों के साथ उनका पुतला आकर्षण के विशेष इंटरेक्टिव जोन में स्थापित किया जाएगा।
दुनियाभर में लोकप्रिय हैं शाहरुख:
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक व निदेशक अंशुल जैन ने कहा, ‘दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को देखते हुए और क्योंकि वह एक लोकप्रिय सितारे हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है, दिल्ली के मैडम तुसाद में शाहरुख खान का पुतला लाना हमारी पसंद थी।’ उन्होंने कहा, ‘घोषणा का रोमांचक हिस्सा यह है कि ये उनका दूसरा पुतला है, जिसे विशेष रूप से भारतीय प्रशंसक परिवार/दर्शकों/आगंतुकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। मुझे दुनियाभर से प्रशंसकों की उपस्थिति की उम्मीद है।’
दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम आकर्षण का बड़ा केन्द्र
अंशुल जैन ने कहा, ‘यह प्रशंसकों को मुंबई या दुनिया के किसी भी हिस्से की यात्रा के बिना अपने पसंदीदा मेगास्टार के साथ अधिक समय बिताने का मौका देगा।’ दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम आकर्षण का बड़ा केंद्र है, जहां खेल, इतिहास, राजनीति और ग्लैमर के सितारे एक छत के नीचे दिखाई देते हैं।
सनी लियोनी का पुतला भी लगेगा:
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का मोम का पुतला भी मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। जनवरी में विदेश से एक टीम भी आई थी। इस टीम ने उनका माप लिया था, जिससे कि उनका मोम का पुतला तैयार किया जा सके। बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। ये बच्चे सेरोगेसी से पैदा हुए हैं। इससे पहले सनी लियोनी के एक बच्चा और है जिसे उन्होंने गोद लिया था। उन्होंने अपने तीनों बच्चों और पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते लिखा था कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो