गुरुवार को अभिनेता शाहरुख अपने परिवार के साथ ईद मनाई और दोपहर को वो मीडिया और फैंस से मुखातिब हुए…
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर अपने घर मन्नत की बालकनी में आए और अपने फैंस को ईद की बधाइयां दीं। इस बार उनके फैंस के लिए अबराम खास आकर्षण का केंद्र रहे है। जी हां, जैसे ही शाहरुख अपने बेटे अबराम को गोद में लेकर बालकनी में दाखिल हुए, वैसे ही चारों ओर ईद मुबारक की आवाजें गूंज उठीं। शाहरुख ने हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन किया और ईद की बधाइयां दीं। अबराम भी अपने पापा की तरह सलाम करते नजर आए।
इसके बाद बॉलीवुड के किंग शाहरुख मीडिया से मुखातिब हुए और ईद सेलिबे्रट की। बता दें कि गुरुवार दोपहर में शाहरुख ने मीडिया को अपने बंगले मन्नत पर आमंत्रित किया था। शाहरुख वहां अकेले नहीं, बल्कि अपने क्यूट से बेटे अबराम के साथ पहुंचे और मीडिया को ईद की बधाइयां दीं। इस दौरान शाहरुख और अबराम व्हाइट रंग के कुर्ता पायजामा में क्लिक किए गए। अबराम को किस करते हुए शाहरुख ने ईद मुबारक कहा। शाहरुख के फैंस को यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। अपने बेटे को लेकर शाहरुख बेहद खुश नजर आ रहें है। आपको बता दें कि अपने बिजी वक्त में भी वह बेटे को पूरा समय देते हैं।