scriptशाहिद कपूर ने स्टेज पर रिक्रिएट किया ‘कबीर सिंह’ का सीन, लेकिन इस बार काम वाली बाई ने दिया तगड़ा जवाब | shahid kapoor recreated kabir singh scene | Patrika News

शाहिद कपूर ने स्टेज पर रिक्रिएट किया ‘कबीर सिंह’ का सीन, लेकिन इस बार काम वाली बाई ने दिया तगड़ा जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Dec 30, 2019 05:08:53 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

शाहिद कपूर ने कबीर सिंह का एक सीन रिक्रिएट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर बिल्कुल कबीर सिंह के अंदाज में गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।

shahid_kapoor_.jpeg
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने इस साल फिल्म कबीर सिंह से खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। एक बार फिर शाहिद कपूर ने कबीर सिंह का एक सीन रिक्रिएट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर बिल्कुल कबीर सिंह के अंदाज में गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। लेकिन यहां उनको लेने के देने पड़ जाते हैं।
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का यह वीडियो स्टार स्क्रीन अवॉर्ड (Star Screen Award) का है, जिसमें वह होस्ट थे। अचानक शाहिद कपूर को खांसी आने लगती है, जिसके लिए वह पानी मांगते हैं। शाहिद को पानी देने के लिए एक महिला स्टेज पर आती है, लेकिन वापस जाते वक्त उससे गिलास गिरकर टूट जाता है। इस पर शाहिद कपूर बिल्कुल ‘कबीर सिंह’ के अंदाज में गुस्सा करने लगते हैं। लेकिन उनकी यह चाल उन्हीं पर भारी पड़ जाती है। वह महिला पहले अपने हाथों में चप्पल उठाती है, फिर उसे पटककर शाहिद कपूर को ही डरा देती है। शाहिद कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो