scriptइन 3 फिल्मों को ठुकराना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, नहीं तो सालों पहले बन जाते ‘रॉकस्टार’ | shahid kapoor rejected movies | Patrika News

इन 3 फिल्मों को ठुकराना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, नहीं तो सालों पहले बन जाते ‘रॉकस्टार’

locationमुंबईPublished: Jun 23, 2019 03:47:42 pm

Submitted by:

Amit Singh

कबीर सिंह ने पहले दिन के करीब 20 करोड़ के कलेक्शन के बाद अभी तक करीब 42 करोड़ की कमाई कर ली है।

shahid kapoor

shahid kapoor

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों खूब सर्खियां बटोर रहे हैं। बटोरे भी क्यों ना? हालिया रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह ने दिल टूटे आशिक का लाजवाब किरदार निभाया है। पहले दिन के करीब 20 करोड़ के कलेक्शन के बाद फिल्म ने अभी तक करीब 42 करोड़ की कमाई कर ली है। वैसे तो शाहिद ने कॅरियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक्टर ने कुछ बेहतरीन फिल्मों के ऑफर ठुकराए भी हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। साथ ही दर्शकों की वाहवाही भी बटोरी। आज हम आपकों ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रंग दे बसंती
आमिर खान स्टारर इस फिल्म को न करना शाहिद के कॅरियर की सबसे बड़ी भूल थी। हालांकि फिल्म में उन्हें लीड करिदार नहीं बल्कि आमिर खान के साथ दूसरे लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन शाहिद ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। बाद में शाहिद ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस फिल्म को ठुकराने का अफसोस है।

रॉकस्टार
इस फिल्म से रणबीर कपूर रातों-रात बॉलीवुड के रॉकस्टार बन गए थे। रणबीर से भी पहले यह फिल्म शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

रांझणा
साउथ सुपरस्टार धनुष ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में गजब का डेब्यू किया था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि यह फिल्म धनुष से भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो