बॉलीवुड

शाहिद की शादी के लिए गुड़गांव के ट्राडेंट होटल में 50 कमरे Book

बॉलीवुड एक्ट्रर शाहिद कपूर 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 6
जुलाई को मुंबई से दिल्ली संगीत के लिए…

Jul 07, 2015 / 09:26 am

सुधा वर्मा

shahid kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रर शाहिद कपूर 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 6 जुलाई को मुंबई से दिल्ली संगीत के लिए रवाना हुए शाहिद कपूर ने अपने संगीत समारोह में जमकर ठुमके लगाए।

गुड़गांव के ओबेरॉय होटल में 7 जुलाई को शाहिद मीरा संग विवाह करेंगे। खबर है कि शाहिद की शादी के लिए गुड़गांव के ट्राडेंट होटल में 50 कमरे बुक कराए गए है जहां शाहिद की शादी का सारा समारोह होगा।

खबरों की माने तो शाहिद के शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई मशहूर हस्तियां दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। बताया जा रहा है कि शाहिद की शादी के बाद मुंबई में होने वाले ग्रांड रिसेप्शन में लगभग 500 लोगों को न्यौता दिया गया है। जिनमें बी टाउन के कई बड़ी हस्तियों के नाम है।

Home / Entertainment / Bollywood / शाहिद की शादी के लिए गुड़गांव के ट्राडेंट होटल में 50 कमरे Book

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.